Trending News

हत्या और अवैध सम्बंध से क्या है महामंडलेश्वर पूजा शकुन का कनेक्शन ? गांधी तस्वीर पर प्रतीकात्मक गोली चला कर हुई थी चर्चित

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और हाथरस में सनसनी फैलाने वाले हत्या कांड में एक बार फिर विवादित नाम पूजा शकुन पांडेय सुर्खियों में है. अखिल भारतीय हिंदू महासभा (ABHM) की महासचिव और निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर पूजा शकुन पर बाइक शोरूम मालिक की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. उनके पति और ABHM प्रवक्ता अशोक पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूजा शकुन फरार है.

अवैध संबंध के चलते हुई अभिषेक की हत्या?

घटना 26 सितंबर की शाम की है. हाथरस में बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता अपने पिता नीरज गुप्ता और चचेरे भाई जीतू गुप्ता के साथ दुकान बंद कर लौट रहे थे. बस का इंतज़ार करते समय दो बाइक सवार बदमाशों ने अभिषेक को रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलियां लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
जांच में सामने आया कि आरोपी हमलावर लगातार पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय के संपर्क में थे. अगस्त और सितंबर के बीच शूटरों से करीब 39 बार बात हुई. पुलिस ने फज़ल नामक एक शूटर को गिरफ्तार किया है, जो पहले पूजा शकुन की गोशाला में काम कर चुका था. दूसरा शूटर अभी फरार है.

मृतक के पिता का आरोप और पुलिस कार्रवाई

इसी बीच मृतक अभिषेक गुप्ता के पिता ने सनसनीखेज दावा किया है कि ‘पूजा शकुन ने उनके बेटे को प्रेमजाल में फंसा रखा था और उससे शादी करना चाहती थी तथा TVS एजेंसी में पार्टनरशिप भी मांग कर रही थी. परिवार के इनकार करने के बाद ही यह साजिश रची गई’. यह आरोप केस को एक नया और चौंकाने वाला मोड़ देता है. अलीगढ़ और हाथरस में इस मामले को लेकर तनाव बढ़ा है और पुलिस हाई अलर्ट पर है.

गांधीनगर थाने के एसएचओ विजय के अनुसार पुलिस पूजा शकुन पांडेय की लोकेशन ट्रेस कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है और दूसरा आरोपी अब भी फरार है.

महात्मा गांधी का अपमान कर विवादों में आई थी

पूजा शकुन पांडेय का नाम कई बार विवादित और भड़काऊ गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रहा है. महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाने वाली उनकी वायरल तस्वीर ने पहली बार उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विवादों के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया था. इसके बाद 2020 में भड़काऊ भाषण देने और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया.
उनके कट्टर बयानों और आक्रामक छवि के कारण लोग उन्हें “लेडी गोडसे” के नाम से भी पहचानने लगे. 2021 के हरिद्वार धर्म संसद में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप भी उन पर लगा. किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने एक सरकारी कार्यालय से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटवाकर फिर सुर्खियां बटोरीं. इन सभी विवादों के बावजूद उन पर कभी सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिस पर सामाजिक संगठनों और नागरिक समूहों ने लगातार आपत्ति जताई है. अब वह एक हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई हैं.

अब पूजा शकुन पाण्डेय हत्या के मामले में फरार हैं. लेकिन उनपर जो आरोप है वो बेहद संगीन है. अवैध संबंध और हत्या के मामले में महामंडलेश्वर पूजा शकुन पाण्डेय की गिरफ्तारी के बाद इस मामले का पूरा खुलासा होगा.

news desk

Recent Posts

Rising Stars Asia Cup: रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट से वापस लिया नाम, आयुष बडोनी को मिला मौका; रिंकू सिंह बने उप-कप्तान

राइजिंग स्टार्स एशिया कप से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है चोट से…

31 minutes ago

Kanpur News: कानपुर में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी मकान की छत; 15 दिन की बच्ची समेत एक परिवार के 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन…

2 hours ago

इजराइल की सियासत में बड़ा उलटफेर! नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट, गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का न्योता

इजराइल में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज हो गई है राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव…

4 hours ago

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

22 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

22 hours ago