लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश की राजनीति में तापमान लगातार बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav को उम्मीद है कि इस बार उनकी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सपा इस बार किन दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। क्या अखिलेश यादव पुराने गठबंधन के साथ मैदान में उतरेंगे या कोई नया राजनीतिक समीकरण तैयार होगा? इन अटकलों के बीच अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस पार्टी के साथ उनका गठबंधन कायम रहेगा। अखिलेश यादव ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के साथ हमारा जो गठबंधन है, ‘इंडिया गठबंधन’, वह जारी रहेगा। पीडीए की जो रणनीति बनी थी और सामाजिक न्याय का जो एजेंडा हमने रखा है, उसे आगे बढ़ाने के लिए सभी दल मिलकर काम करेंगे।”
हालांकि, अब तक कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। कांग्रेस फिलहाल अलग रणनीति पर काम करती नजर आ रही है। पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी।
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस क्या रुख अपनाती है, यह आने वाला समय बताएगा। लेकिन राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
भारतीय IT जगत की सबसे बड़ी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने एक ऐसा फैसला…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें सुप्रीम…
महोबा से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक मामूली…
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज…
बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' कृष्णा श्रॉफ इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर इंटरनेट पर…
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में उमाशंकर सिंह के आवास पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम…