Entertainment

‘पेपर लीक बेहद गंभीर मुद्दा’, छात्रों के आंदोलन पर सलमान खान का बड़ा बयान; बोले- हिंसा से दुख हुआ, इसे राजनीतिक रंग न दें

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से उन्हें गहरा दुख पहुंचा। साथ ही उन्होंने घायल छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

छात्रों की एकजुटता और समर्पण की सराहना

सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि पेपर लीक बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी है कि देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता भी इस संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। उनके मुताबिक, छात्रों ने अपने भविष्य और बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के लिए जिस ईमानदारी और समर्पण के साथ आवाज उठाई है, वह सराहनीय है।

‘शांतिपूर्ण आंदोलन ही सही रास्ता’

अभिनेता ने कहा कि छात्रों ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया और यही लोकतांत्रिक विरोध का सही तरीका है। उन्होंने छात्रों को साहसी और बहादुर बताते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति प्रेरित और जागरूक यह पीढ़ी आने वाले समय में देश का नाम रोशन करेगी।

‘आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए’

सलमान खान ने अपने पोस्ट में कहा कि यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है, इसलिए इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का श्रेय केवल देश के छात्रों को मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपनी मेहनत और भविष्य की चिंता को लेकर यह आवाज उठाई है।

सरकार से सकारात्मक पहल की जताई उम्मीद

सलमान खान ने उम्मीद जताई कि सरकार भी छात्रों को पूरा सहयोग देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इससे सभी पक्षों को लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों के लिए ईश्वर से आशीर्वाद की कामना की, जो शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

भारत को शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने की अपील

अपने संदेश के अंत में सलमान खान ने कहा कि शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन बनना चाहिए। उन्होंने इच्छा जताई कि हर साल शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़े, ताकि दूसरे देशों के छात्र भी पढ़ाई के लिए भारत आएं और देश वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करे।

vineet verma

Recent Posts

हर बार मौसम बदलते ही क्यों घेर लेती है सर्दी-जुकाम की परेशानी? कमजोर इम्यूनिटी या एलर्जी, डॉक्टर ने बताई असली वजह

नई दिल्ली: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायतें…

11 hours ago

बच्चों से बुजुर्गों तक, आखिर रोज कितना प्रोटीन चाहिए? उम्र और वजन के हिसाब से समझें सही मात्रा, ये हैं आसान फूड्स

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी पोषक…

11 hours ago

170 या 172 सीटें… कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिर कितनी सीटों पर बनेगी बात? अखिलेश यादव बोले- ‘सच्चाई मुझे पता है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों…

11 hours ago

शिवा के शरीर पर लिपस्टिक के निशान, 120 सवाल और नेपाल से नागपुर तक फरारी! आखिर पुलिस पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने क्या-क्या बताया?

लखनऊ: शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस…

11 hours ago

दिन में चुभती धूप, शाम होते ही कंपकंपी! आखिर गर्मियों में भी हिल स्टेशन पर सूरज ढलते ही क्यों बढ़ जाती है ठंड?

नई दिल्ली: गर्मियों में जब मैदानी शहर भीषण गर्मी से तप रहे होते हैं, तब…

11 hours ago