Trending News

अनशन खत्म करने को राजी सोनम वांगचुक! पर रख दी यह बड़ी शर्त

देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और हालिया प्रतियोगी परीक्षाओं की कथित धांधली व पेपर लीक के खिलाफ पिछले 20 से अधिक दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अब आंदोलन को एक नया मोड़ दे दिया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती वांगचुक ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपना अनशन तभी खत्म करेंगे, जब उनकी तीन प्रमुख मांगें पूरी होंगी।

क्या हैं सोनम वांगचुक की 3 मुख्य शर्तें?

सोनम वांगचुक ने सरकार और राजनेताओं के सामने अपनी शर्तें रखते हुए कहा है:

1-  केंद्र सरकार शिक्षा प्रणाली की हालिया विफलताओं और परीक्षा अनियमितताओं की जिम्मेदारी सीधे तौर पर स्वीकार करे।

2- आगे सरकार जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करती, तो उन्हें और आंदोलनकारी छात्र नेताओं को संसद तक जाने की इजाजत दी जाए, ताकि वे जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर सकें।

3- स्वास्थ्य कारणों से संसद न जाने पाने की स्थिति में, विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद अस्पताल आकर उनसे मुलाकात करें और यह आश्वासन दें कि वे मानसून सत्र में इस मुद्दे को संसद पटल पर उठाएंगे।

यह पूरा मामला अब सिर्फ वांगचुक के अनशन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे देशभर के लाखों अभ्यर्थियों और छात्रों का आक्रोश है। आंदोलनकारी पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, जवाबदेही और संबंधित जिम्मेदारियों के तहत शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।

news desk

Recent Posts

SBI Data Leak: क्या डार्क वेब पर पहुंचा ग्राहकों का निजी डेटा? 3,897 रिकॉर्ड जांच के दायरे में

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़ी…

22 minutes ago

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को मिली हरी झंडी: 2026 के अंत में सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी की तैयारी, दो रिलीज डेट्स पर चर्चा तेज

लंबे इंतजार की घड़ियां, बदलावों की अनगिनत परतें और विवादों के साए में फंसी वो…

42 minutes ago

बंगाल में दोहरी हत्या से हड़कंप, पत्नी का सिर मंदिर में रखने का आरोप, पिता को भी मार डाला

बांकुड़ा। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से दोहरी हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

56 minutes ago

भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार जुर्माने पर केंद्र से टकराव

भगवंत मान के पेरिस दौरे पर नया विवाद, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने और जुर्माने का…

1 hour ago

एशियन पैरा गेम्स 2026: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में तोड़ा रिकॉर्ड, भारत को दिलाया 11वां गोल्ड

आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन 21 अक्टूबर को…

1 hour ago