पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस्तांबुल में जारी शांति वार्ता के बावजूद दोनों देशों की सीमा पर तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि रविवार को डूरंड लाइन पर हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के पांच जवान और 25 आतंकियों मारे गये हैं.
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि ये आतंकी अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान के कुर्रम और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.
पाकिस्तान ने कहा-‘ तालिबान आतंकवाद के मुद्दे पर गंभीर नहीं ‘
पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया है कि ‘अफगानिस्तान की तालिबान सरकार आतंकवाद के मुद्दे पर गंभीर नहीं है.’ सेना के अनुसार, ‘तालिबान सरकार ने पहले यह आश्वासन दिया था कि उसकी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी गतिविधि के लिए नहीं किया जाएगा, लेकिन लगातार हो रहे हमले इस वादे के विपरीत हैं.’
हालांकि, कतर की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों के बीच अस्थायी सीजफायर लागू किया गया था, परंतु तनावपूर्ण हालात अब भी बने हुए हैं.
पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने अफगानिस्तान को दी थी चेतावनी
इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ चेतावनी चुके हैं कि ‘अगर इस्तांबुल वार्ता में कोई ठोस समझौता नहीं होता, तो पाकिस्तान “खुले युद्ध” के लिए तैयार है.’
दोहा में पहले चरण की बातचीत के बाद अब दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्तांबुल में वार्ता के दूसरे दौर में शामिल हैं, लेकिन सीमा पर जारी हिंसा इस शांति प्रयास पर सवाल खड़े कर रही है.