Entertainment

OTT का दिसंबर फीवर! हॉरर-कॉमेडी, Sci-Fi और भूतनी की शादी… ये 5 शो आपकी वॉचलिस्ट में होने चाहिए

दिसंबर का फर्स्ट वीक OTT लवर्स के लिए फुल एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आया है. बॉलीवुड से लेकर रीजनल सिनेमा और हॉलीवुड के बिग टाइटल्स तक… सब कुछ स्ट्रीम हो रहा है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी ‘थम्मा’ और ज़ी5 की देसी कॉमेडी ‘घरवाली पेड़वाली’ पर सबकी नज़रें टिकी हैं.

प्राइम वीडियो पर ‘थम्मा’ का ‘धांसू’ प्रीमियर
बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने के बाद, मच-अवेटेड फ़िल्म ‘थम्मा’ अब प्राइम वीडियो पर आ चुकी है. मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की ये पेशकश पूरी तरह से ‘फन और फाइट’ का पैकेज होने वाली है.

जर्नलिस्ट आलोक (आयुष्मान) और एक ‘बेताल’ (रश्मिका) की एक अनोखी, ‘फॉरबिडन’ लव स्टोरी जो आपको डराएगी भी और हंसाएगी भी. नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ‘खतरनाक यक्षसन’ वाला अवतार इस कहानी में थ्रिल का तड़का लगा रहा है. 2 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर ‘रेंटल’ ऑप्शन में है, लेकिन असली मज़ा 16 दिसंबर से आएगा, जब ये सभी सब्सक्राइबर के लिए ‘फ्री’ हो जाएगी.

ज़ी5 पर ‘डबल ट्रबल’: देसी कॉमेडी का मॉडर्न ट्विस्ट
हिंदी दर्शकों के लिए, 5 दिसंबर को ज़ी5 एक सुपर एंटरटेनिंग और सुपरनैचुरल कॉमेडी सीरीज़ ‘घरवाली पेड़वाली’ ला रहा है. शो वाराणसी में सेट है, जहाँ जीतू पांडे को कुंडली दोष हटाने के लिए ‘पीपल के पेड़’ से शादी करनी पड़ती है. प्रॉब्लम तब शुरू होती है जब पता चलता है कि उस पेड़ में लतिका नाम की एक ‘डिमांडिंग’ भूतनी रहती है, जो जीतू की ‘पहली पत्नी’ बन चुकी है. बेचारा जीतू अब अपनी मॉडर्न पत्नी (सवी) और भूतनी ‘पेड़वाली’ के बीच फंसा है.जिसे देखने के लिए फेंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है.

नेटफ्लिक्स और JioCinema पर ग्लोबल वैरायटी
• ‘द एबेंडन्स’ सीरीज़ 1850 के वाशिंगटन की कहानी है, जहाँ दो पावरफुल फैमिलीज़ आपस में लड़ रही हैं. फुल ड्रामा और एक्शन के साथ आपको ये पेश की जाएगी.

• मलयालम की हिट हॉरर-थ्रिलर ‘डीस इराए‘ जियोसिनेमा पर 5 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है. साथ ही, तमिल क्राइम थ्रिलर ‘कुट्ट्रम पुरिंधवन’ भी 5 दिसंबर को सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी.

• एडवांस AI और साइंस-फिक्शन से भरपूर ‘ट्रॉन: एरेस’ प्राइम वीडियो पर पहले से ही अवेलेबल है.

इस वीकेंड, आपके पास हॉरर-कॉमेडी से लेकर दमदार थ्रिलर तक, सब कुछ देखने को है. तो, अपना वीकेंड प्लान बनाइए और बिंज-वॉचिंग शुरू कीजिए.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

5 minutes ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

33 minutes ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

1 hour ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

2 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

2 hours ago