Trending News

उपराष्ट्रपति की पहली बैठक में विपक्ष ने दिखाए गर्म तेवर! विपक्ष ने कहा – ‘सवालों से बच रही है सरकार’

नई दिल्ली, हाल ही देश के नये उपराष्ट्रपति चुने गए सीपी राधाकृष्णन द्वारा बुलाई गई पहली ही  फ्लोर लीडर्स की बैठक काफी गरम माहौल में हुई. ये बैठक मंगलवार को बुलाई गई थी. विपक्षी दलों ने इस बैठक में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र संसद में न तो जवाब देना चाहती है और न ही पारदर्शिता दिखा रही है. बैठक में राज्यसभा में नेता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे. इस दौरान वामपंथी दलों के सांसदों ने खासतौर पर यह मुद्दा उठाया कि संसद में कई ऐसे सवालों को मंजूरी नहीं दी जा रही, जिनका सीधा संबंध जनता के हकों और जानकारियों से है.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि ‘सरकार जानबूझकर ऐसे सवालों से बच रही है जिनसे वह जवाबदेह ठहराई जा सकती है’. उन्होंने बताया कि ‘उन्होंने नए संसद भवन की लागत से जुड़ा सवाल पूछा था, जिसे खारिज कर दिया गया. इसी तरह, पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर एक सवाल को गोपनीय बताकर स्वीकार नहीं किया गया, जबकि ऐसी जानकारियां तेल कंपनियां खुद सार्वजनिक करती हैं’. विपक्ष का कहना है कि ये रुख लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है. एक विपक्षी सांसद ने कहा  “जब संसद में भी सवालों की गुंजाइश नहीं रह गई, तो फिर जवाबदेही की उम्मीद कहां की जाए?”

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की ओर से इन आरोपों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया गया, लेकिन यह जरूर कहा गया कि संसद में पूछे जाने वाले सभी सवालों की छंटनी नियमों के अनुसार होती है. गौरतलब है कि हाल के सत्रों में लगातार यह देखा गया है कि विपक्षी सांसदों के सवाल खारिज किए जा रहे हैं, साथ ही कई बार उनके निलंबन जैसे कदम भी उठाए गए हैं. विपक्ष का मानना है कि इससे संसद की लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर हो रही है, जबकि सरकार का दावा है कि वह सदन में अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना चाहती है.

news desk

Recent Posts

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

12 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

12 hours ago

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत में हलचल, 12 दिसंबर को हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…

13 hours ago

Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, इन 5 ऐतिहासिक स्पेल से हमेशा याद किए जाएंगे शमी

64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…

14 hours ago

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

16 hours ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

17 hours ago