Trending News

CM फेस के लिए तेजस्वी के नाम पर  इंडिया अलायंस में बनी सहमति! कांग्रेस को मिलेगा डिप्टी सीएम का पद?

चुनाव से पहले गठबंधन में सीटों का बंटवारा एक बड़ा पेचिंदा मामला रहता है. बिहार में इसकी बानगी भी देखी जा रही है. लेकिन लगता है कि महागठबंधन इस मामले में एनडीए से आगे निकल गया है. एनडीए में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी अभी नाराज चल रहे हैं वहीं इंडिया अलायंस ने सीट शेयरिंग पर सहमति बना ली है. साथ ही महागठबंधन की रणनीति में इस बार बड़ा प्रयोग भी किया जा रहा है. इसकी जानकारी खुद आरजेडी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दी.

इंडिया अलायंस का सीट-बंटवारे का गणित ?

सूत्रों के अनुसार, अब लगभग तय हो चुका है कि सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में होगी, जबकि तीन उपमुख्यमंत्री दलित, मुस्लिम और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) समुदायों से चुने जाएंगे. वहीं सीट-बंटवारा फॉर्मूला के अनुसार आरजेडी 125 सीटों पर, कांग्रेस 50-55 सीटों पर और वाम दल करीब 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, बची हुई सीटें अन्य सहयोगी दलों जैसे वीआईपी, लोजपा (पशुपति पारस गुट) और झारखंड मुक्ति मोर्चा को दी जाएंगी.

तेजस्वी बने निर्विवाद चेहरा

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह सीट बंटवारा तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है. उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री पदों का यह फॉर्मूला उनकी “मास्टरस्ट्रोक रणनीति” है, जिसके जरिए आरजेडी केवल यादव-केंद्रित पार्टी की छवि से निकलकर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को बराबरी की हिस्सेदारी देना चाहती है.

कांग्रेस और सहयोगी दलों की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता प्रवीन सिंह कुशवाहा ने कहा कि तीन डिप्टी सीएम का प्रस्ताव राहुल गांधी की सामाजिक समावेशन की सोच को मजबूत करता है. वहीं वीआईपी प्रवक्ता देव ज्योति ने दावा किया कि तेजस्वी यादव का यह विजन दूरदर्शिता का परिचायक है.

नीतीश बनाम तेजस्वी

इस तरह बिहार चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव और एनडीए की ओर से नीतीश कुमार आमने-सामने होंगे. तेजस्वी पहले ही दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और अब महागठबंधन की एकजुट रणनीति में उन्हें सीएम पद के चेहरे के रूप में पेश किया है.

इस बार महागठबंधन में जो 3 डिप्टी सीएम की रणनीति बनाई गई है. उसे लेकर सूत्रों का कहना है कि एक डिप्टी सीएम कांग्रेस से भी होंगे.

news desk

Recent Posts

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

12 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

12 hours ago

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत में हलचल, 12 दिसंबर को हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…

13 hours ago

Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, इन 5 ऐतिहासिक स्पेल से हमेशा याद किए जाएंगे शमी

64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…

15 hours ago

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

16 hours ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

17 hours ago