Trending News

महिला डॉक्टर से रेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार! शोषण से परेशान पीड़िता ने की थी खुदकुशी

महाराष्ट्र के सतारा जिले में शारीरिक और मानसिक शोषण से परेशान एक महिला डॉक्टर के सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस केस से जुड़े एक आरोपी प्रशांत बांकर को गिरफ्तार कर लिया है.
सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रशांत बांकर को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, दूसरा आरोपी सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडने अब भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.

सुसाइड नोट में बताई थी आरोपियों की घिनौनी करतूतें

पुलिस के मुताबिक, मृतका सतारा जिले के फलटण क्षेत्र के एक सरकारी अस्पताल में संविदा मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनात थी. जहां गुरूवार को फलटण इलाके के एक होटल के कमरे में महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
जांच के दौरान महिला डॉक्टर के हाथ पर लिखा एक नोट मराठी भाषा में मिला था, जिसमें उसने दोनों आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए थे. नोट में लिखा गया था कि फलटण सिटी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडने ने उसके साथ चार बार बलात्कार किया, जबकि मकान मालिक के बेटे प्रशांत बांकर ने पिछले पांच महीनों से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया.

चार पेज के सुसाइड नोट में डॉ. मुंडे ने बताया कि उन पर पुलिस मामलों में आरोपियों के लिए फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव डाला जा रहा था. कई बार तो आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए लाया भी नहीं गया. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें धमकियां मिलीं. नोट में एक सांसद और उनके दो PA का जिक्र है. एक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने लिखा, “सांसद के दो PA अस्पताल आए और फर्जी सर्टिफिकेट की मांग की. मैंने मना किया, तो उन्होंने सांसद से फोन पर बात करवाई. सांसद ने इशारों में धमकी दी”

आरोपी सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

पुलिस ने इस खुलासे के बाद पीएसआई गोपाल बडने को तत्काल निलंबित कर दिया है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी गोपाल बडने दोनों बीड जिले के रहने वाले और रिश्तेदार हैं.

मामले की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला को आत्महत्या के लिए किन परिस्थितियों में मजबूर होना पड़ा और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

7 minutes ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

35 minutes ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

1 hour ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

2 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

2 hours ago