Trending News

नोएडा की महिला डॉक्टर ने कर्नाटक कैडर के IPS पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अवैध संबंधों के लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराया 41 पन्नों का FIR

नोएडा की एक महिला डॉक्टर ने अपने पति, जो कि 2019 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, और उनके परिवार के छह अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपों में दहेज की मांग, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और घरेलू हिंसा शामिल हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला ?

नोएडा की डॉ. कृति सिंह ने अपनी 41 पन्नों की FIR शिकायत में बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2021 में आगरा के एक फाइव-स्टार होटल में बड़ी धूमधाम से हुई थी. शादी के मौके पर उनके परिवार ने लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें महंगे गहने और अन्य उपहार भी शामिल थे. इसके बावजूद, ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की लगातार मांगें होती रहीं.

शिकायत में डॉ. कृति ने कहा कि शादी के बाद से ही उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. उनका आरोप है कि पति शिवांशु राजपूत के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी है, जिन्हें लेकर जब उन्होंने विरोध जताया, तो उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और छोड़ने की धमकियां दी गईं. शिकायत में पति के अलावा सास, ससुर, देवर, देवरानी और दो अन्य करीबी लोगों के नाम भी शामिल हैं.

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के साथ-साथ दहेज उत्पीड़न अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपों की बारीकी से जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है की यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें एक उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हैं, जिससे जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होना बेहद जरूरी है. पुलिस ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार का दबाव जांच प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके.

news desk

Recent Posts

ग्लासगो CWG 2026: मीराबाई चानू ने 48kg में रचा इतिहास, जानें वेट मैनेजमेंट और कमबैक की पूरी कहानी

राष्ट्रमंडल खेलों के मंच पर जब तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान की गूंज उठी, तो पोडियम…

1 minute ago

Commonwealth Games 2026: ऋषिकांता सिंह ने जीता सिल्वर, स्नैच में बनाया नया रिकॉर्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। वेटलिफ्टिंग में भारत को…

16 hours ago

Siddaramaiah Electoral Retirement: क्या कर्नाटक कांग्रेस में थमेगा पावर टसल? पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान-2028 का चुनाव नहीं लडूंगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने अपनी भावी चुनावी राजनीति…

17 hours ago

‘Firework’ पर विवाद: कैटी पेरी ने सैन्य वीडियो में इस्तेमाल पर जताया कड़ा विरोध

अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी ने उनके मशहूर गाने Firework के कथित तौर पर सैन्य…

18 hours ago

दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी गंभीर, लोकसभा में खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े और व्यस्त सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग और…

18 hours ago