सियासी

फतेहपुर में कांग्रेस की लीगल टीम को पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया गया. आसिफ रिजवी ने उठाए सवाल!

फतेहपुर के दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की हत्या के मामले शनिवार को कांग्रेस के अधिवक्ताओं का एक दल पीड़ित परिवार से मिलने फतेहपुर पहुंचा. ये दल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर गया था, ताकि वे हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलकर कानूनी मदद दे सके.

हालांकि फतेहपुर में स्थानीय प्रशासन ने इस प्रतिनिधि मंडल को परिवार से मिलने से रोक दिया. एसपी सिटी सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस के वकीलों और कार्यकर्ताओं को मिलने की अनुमति नहीं दी. कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करार दिया है और सवाल उठाया है कि आखिर किस कानूनी धारा के तहत पीड़ित परिवार से मिलने पर रोक लगाई गई.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं प्रभारी राजबहादुर ने कहा है कि यह पहली बार हुआ है कि एक पीड़ित परिवार को विधिक सहायता देने के लिए भेजे गए अधिवक्ताओं को मिलने से रोका गया. उन्होंने इसे लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था के लिए एक काला धब्बा बताया.

प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता आसिफ रिजवी रिंकू, नरेश चंद्र त्रिपाठी, देवेश कुमार श्रीवास्तव, अमानुद्दीन रहमान और अन्य शामिल थे. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं.

news desk

Recent Posts

सलमान ने काजी को दिया ‘रॉकस्टार’ टैग, हिना ने किया सपोर्ट…. लेकिन काजी की किस बात पर हिना ने जताई आपत्ति?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…

14 hours ago

गाजियाबाद में क्लब संचालिका का आरोप- पहले फ्री में खाते-पीते थे, फिर मांगे ₹50 हजार, हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों पर केस

गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…

14 hours ago

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 4 महीने बाद ड्रेस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिला की नेकलाइन संस्कृति का पैमाना नहीं

मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…

15 hours ago

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेगी PF खाते की जानकारी, देखें पूरी डिटेल

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…

15 hours ago

FATF से पहले पाकिस्तान का दिखावटी स्टंट! मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम

FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने मसूद अजहर को लेकर…

15 hours ago