नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन
बॉलीवुड में शहनाइयों का शोर अभी थमा नहीं था कि एक और कपल ने इंटरनेट पर आग लगा दी है! कृति सेनन की लिटिल सिस्टर नूपुर सेनन अब ऑफिशियली ‘Taken’ हैं। उन्होंने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ सगाई कर ली है, जिसपे उनके फैंस उन्हें कांग्रट्स कर रहे है और उनकी पोस्ट पर कमेंट कर कह रहे है की इनकी तस्वीरें किसी यशराज फिल्म के सीन से कम नहीं लग रही हैं।
स्टेबिन बेन ने प्रपोजल के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। एक लग्जरी यॉट, सनसेट की लाली और हाथों में फूलों का गुलदस्ता, स्टेबिन ने जब फिल्मी अंदाज़ में घुटनों पर बैठकर नूपुर को रिंग पहनाई, तो इंटरनेट का पारा चढ़ गया।
नूपुर ने सगाई की बड़ी सी डायमंड रॉक फ्लॉन्ट करते हुए एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा: ‘In a world of ‘maybes’, this was my easiest ‘YES’!’ जिसका मतलब शायद वाली इस दुनिया में, ये मेरा सबसे आसान ‘हाँ’ था!
इमोशनल हुईं ‘बड़ी बहन’ कृति सेनन
तस्वीरों में सबसे प्यारा मोमेंट वो था जब कृति सेनन अपनी छोटी बहन को गले लगाकर इमोशनल होती दिखीं। सगाई के तुरंत बाद इस कपल ने वीडियो कॉल पर अपने पेरेंट्स का आशीर्वाद लिया, जिसकी स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
उदयपुर में होने वाली है ‘रॉयल वेडिंग’?
गॉसिप गलियारों में चर्चा तेज़ है कि ये कपल 11 जनवरी 2026 को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में सात फेरे लेने वाला है। शादी एकदम प्राइवेट और क्लासी होगी। जिसमे सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली शामिल होंगे।
क्यों टॉक ऑफ द टाउन है ये जोड़ी?
तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर बधाइयों का तूफान आ गया है। अभिषेक बजाज से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक, सब इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं और कह रहे है की दोनों ने लंबे समय तक अपना रिश्ता छुपाकर रखा, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई। एक तरफ ‘फिलहाल’ की सादगी और दूसरी तरफ स्टेबिन की जादुई आवाज़| ये जोड़ी मेड-इन-हेवन है।
हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…
नई दिल्ली: अनार को पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है और आयुर्वेद में…
नई दिल्ली: गांधी जयंती की छुट्टी और शनिवार-रविवार के वीकेंड को देखते हुए बड़ी संख्या…
नई दिल्ली: ब्लड शुगर बढ़ना स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। इसे नियंत्रित…
अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए अच्छा माना जाता है। मानसून के बाद मौसम सुहाना…
दुबई: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में चाकू से…