Trending News

कॉकपिट में चाकू से हमला झेलने वाले कैप्टन स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, बोले- ‘हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं’

दुबई: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में चाकू से हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम ने अस्पताल में मुलाकात की। शनिवार को हुई इस मुलाकात की तस्वीरें हमदान बिन मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने कैप्टन मच्छार के साहस और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वह उनकी टीम और देश की कहानी का हिस्सा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को कैप्टन मच्छार से फोन पर बात कर उनका हाल जाना था। इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमले के दौरान उनके साहस की तारीफ की थी।

कॉकपिट में चाकू से हुआ था हमला

कैप्टन स्मित मच्छार पर बुधवार को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में चाकू से हमला किया गया था। यह विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। हमले में कैप्टन मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय विमान में 174 यात्री सवार थे।

हमले के बाद विमान करीब 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से नीचे आया और 17,000 फुट से अधिक की ऊंचाई तक पहुंच गया। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। वहां अधिकारियों ने हमले के आरोपी को हिरासत में ले लिया।

हमदान ने की कैप्टन मच्छार के साहस की तारीफ

संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने कैप्टन मच्छार की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि फ्लाईदुबई के पायलट ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है।

हमदान ने कहा कि कैप्टन मच्छार की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि मच्छार उनकी टीम, उनके देश की कहानी और उन मूल्यों का हिस्सा हैं, जिनके लिए संयुक्त अरब अमीरात जाना जाता है। उन्होंने इन मूल्यों में करुणा, शांति और जीवन को महत्व देने की बात कही।

इलाज के बाद कैप्टन मच्छार की हालत में सुधार

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने बताया कि कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार हो रहा है और उनका इलाज जारी है। दूतावास ने कहा कि उनका बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है और वह उनके परिवार तथा स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।

दूतावास ने कैप्टन मच्छार के जल्द स्वस्थ होने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही, घायल पायलट को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की सरकार का आभार भी जताया।

यूएई ने आतंकी कृत्य की कोशिश बताया

संयुक्त अरब अमीरात ने इस घटना को आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने की कोशिश बताया है। हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इससे विमान में मौजूद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को आरोपी को काबू करने का मौका मिला।

घटना के बाद विमान को सऊदी अरब में आपात स्थिति में उतारा गया, जहां आरोपी को हिरासत में लिया गया।

ओमान के रहने वाले को-पायलट पर लगा हमला करने का आरोप

कैप्टन मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है। वह ओमान का रहने वाला बताया गया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि अल-हम्मामी की कट्टरपंथी विचारधारा के चलते ओमान के अधिकारियों ने उसके विमान उड़ाने पर रोक लगा दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमाम अल-हम्मामी के पिता ओमान और मां सीरिया की रहने वाली हैं।

vineet verma

Recent Posts

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…

7 minutes ago

अनार हर किसी के लिए नहीं! एनीमिया से लेकर पाचन तक में फायदे, लेकिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

नई दिल्ली: अनार को पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है और आयुर्वेद में…

8 minutes ago

पहाड़ों पर उमड़ा सैलाब, सड़कों पर थमी रफ्तार! शिमला-मनाली से नैनीताल-मसूरी तक लंबा जाम, घंटों फंसे पर्यटक

नई दिल्ली: गांधी जयंती की छुट्टी और शनिवार-रविवार के वीकेंड को देखते हुए बड़ी संख्या…

16 minutes ago

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज कितनी देर चलें? डॉक्टर ने बताया आसान वॉकिंग रूटीन, खाने के बाद भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: ब्लड शुगर बढ़ना स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। इसे नियंत्रित…

26 minutes ago

अक्टूबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 4 जगहों पर मिलेगा पहाड़, समुद्र और रोमांच का शानदार मजा

अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए अच्छा माना जाता है। मानसून के बाद मौसम सुहाना…

51 minutes ago

UPI पर चार्ज की खबर से घटा डिजिटल पेमेंट? सितंबर में 1.8% फिसला ट्रांजैक्शन, जानिए असली वजह

UPI Transaction: यूपीआई पेमेंट को लेकर व्यापारियों के विरोध के बीच सितंबर के आंकड़ों में…

56 minutes ago