Trending News

उत्तर भारत में मौसम का ‘डबल अटैक’: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का एक और दौर शुरू होने वाला है। IMD के अनुसार, दो लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहे हैं। इसका मतलब ये है कि पहाड़ों पर जमकर बर्फ गिरेगी और दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं चलेंगी। आने वाले दिनों में पारा तेजी से नीचे गिरने की सम्भावना है

स्नोफॉल और बारिश का अलर्ट
हिमालयी राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में आज सुबह से बर्फबारी शुरू हो गई है।

IMD ने ये भी बताया है की मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मौसम में बदलाव 9 के बाद शुरू होगा। बर्फबारी इतनी तेज हो सकती है कि रास्ते और टूरिस्ट स्पॉट्स ब्लॉक होने का खतरा बढ़ सकता है। और अगर आपका घूमने का प्लान है, तो थोड़ा संभलकर!

मैदानी इलाकों में ‘विंटर वाइब्स’ की वापसी
पहाड़ों की ठंड अब सीधे आपके घर तक पहुँच रही है। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सर्दी फिर से लौटेगी। मैदानी इलाकों में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं जिसके कारण ‘चिल फैक्टर’ बढ़ेगा और धूप के बावजूद ठिठुरन महसूस होगी। अगले 24 से 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

कोहरा और पॉल्यूशन का हाल
UP-बिहार में धुंध बना रहेगा आने वाले दिनों में और यहाँ ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। कोहरा इतना घना हो सकता है कि 50 मीटर दूर का भी न दिखे। दिल्ली में हवाएं तेज होंगी, तो कोहरा कम रहेगा। साथ ही, IMD का कहना है की यहाँ AQI से भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

news desk

Recent Posts

UPI पर चार्ज लगने की आशंका से क्यों बढ़ी कारोबारियों की टेंशन? कानपुर में दुकानदार ग्राहकों से मांगने लगे कैश

कानपुर: यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी शुल्क लगाए जाने की आशंका ने…

32 seconds ago

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को दुकान में जरूर करें ये 3 काम, पूरे साल कारोबार में होगी धन वर्षा!

विश्वकर्मा पूजा (17 सितंबर 2026) के पावन अवसर पर यदि आप अपने व्यापार और कारोबार…

23 minutes ago

IND vs WI: टीम इंडिया में बड़े बदलाव, पंत फिर बाहर; रोहित-कोहली की वापसी, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो…

11 hours ago