हिंसा के खिलाफ बोलना गलत है क्या?” नोरा फतेही ने उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर भी माहौल गरम है। इस मुद्दे पर आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने भी दुनिया में शांति और एकता की अपील की, लेकिन उनका यह संदेश कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब नोरा ने ट्रोलर्स को सीधे जवाब देते हुए अपनी बात साफ-साफ रखी है।
नोरा ने 3 मार्च 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों ने सुनने और समझने की क्षमता काफी हद तक खो दी है। उन्होंने याद दिलाया कि स्कूल के दिनों में हमें सिखाया जाता था कि पहले किसी बात को ध्यान से सुनो, फिर समझो और उसके बाद सही-गलत का फैसला करो। लेकिन सोशल मीडिया के दौर में लोग बिना पूरी बात जाने तुरंत रिएक्ट कर देते हैं।उन्होंने आगे कहा कि अब कई लोग किसी भी मुद्दे की गहराई में जाना ही नहीं चाहते। लोग जल्दी-जल्दी अपनी राय बना लेते हैं और फिर सामने वाले पर हमला करने लगते हैं। नोरा के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति दुनिया में शांति की बात करता है और उससे भी किसी को परेशानी होती है, तो उसे खुद के अंदर झांककर देखना चाहिए।
वीडियो में नोरा ने साफ किया कि जब उन्होंने ‘विश्व शांति’ की बात की थी, तब वह किसी एक देश, धर्म या समुदाय के लिए नहीं बोल रही थीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए अपील कर रही थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई हिंसा और अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसमें गलत क्या है? उनके मुताबिक समस्या उनके संदेश में नहीं, बल्कि उस सोच में है जिसे इससे दिक्कत हो रही है।
वीडियो के आखिर में नोरा थोड़ी भावुक भी नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह अपनी प्रार्थना पूरी करने के बाद रोजा खोलने वाली थीं और उसी समय वह सोच रही थीं कि हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां शांति की बात पर भी लोग नाराज हो जाते हैं। उन्होंने इस स्थिति को डरावना बताया और कहा कि कम से कम इंसानियत के नाम पर तो लोगों को एक होना चाहिए। नोरा फतेही ने साफ कर दिया है कि वह आगे भी शांति, प्यार और एकता की बात करती रहेंगी।
साउथ के सुपरस्टार Yash की फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का फैंस काफी…
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अपनी बयानबाज़ी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। ईरान पर…
आज देशभर में होली के त्योहार की धूम है और पूरे देश में जश्न का…
ईरान में लगातार अमेरिका की बमबारी जारी है और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।…
ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की हवाई हमले में मौत के बाद देश…
अगर आप अपनी सेहत को लेकर सचेत हैं, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए।…