पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद एनडीए आज, 20 नवंबर को नई सरकार का गठन करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश कुमार गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
इसके साथ ही आज नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.इसी बीच जेडीयू ने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्ट साझा की है. इस पोस्ट में नीतीश कुमार की पुरानी तस्वीर के साथ लिखा गया है:
“मैं, नीतीश कुमार, ईश्वर की शपथ लेता हूं”-यह वाक्य करोड़ों बिहारवासियों के अटूट विश्वास और आत्मविश्वास का प्रतीक है. आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से एक बार फिर यह स्वर गूंजेगा और बिहार विकास की नई यात्रा पर अग्रसर होगा. इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के अवसर पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.”
शपथ ग्रहण समारोह में वीवीआईपी नेताओं का जमावड़ा देखने को मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राष्ट्रीय नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नजर आएंगे ये VVIP
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- गृहमंत्री अमित शाह
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
- एमपी सीएम मोहन यादव
- ओडिशा के सीएम मोहन मांझी
- राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा
- गोवा के सीएम प्रमोद सावंत
- महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस
- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
- असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा
- उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
- आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
- त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा
- नीतीश कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये नये चेहरे
- राम कृपाल यादव – बीजेपी
- श्रेयशी सिंह-बीजेपी
- दीपक प्रकाश- आरएलएम
- रमा निषाद – बीजेपी
- संजय टाइगर-बीजेपी
- राजू तिवारी-लोजपा