Trending News

कानपुर गैंगरेप कांड में नया मोड़: कोर्ट में नाबालिग की दर्दनाक गवाही, फरार दरोगा पर ₹50 हजार का इनाम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में खाकी को दागदार करने वाला गैंगरेप कांड अब नया मोड़ ले रहा है। एक तरफ जहाँ कोर्ट में नाबालिग पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए दरिंदगी की दास्तां बयां की, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने मामले में मुख्य आरोपी और फरार चल रहे दरोगा अमित कुमार पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

कोर्ट में दर्ज हुए बयान
घटना के चार दिन बाद, कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़िता को कोर्ट ले जाया गया जहाँ उसने अपना बयान दर्ज कराया। उसकी कहानी सुनने के बाद जज ने उसे हिम्मत दी और भरोसा दिलाते हुए कहा “डरो मत, तुम्हें न्याय ज़रूर मिलेगा।” हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने शुरुआत में इस केस में पॉक्सो एक्ट जैसी ज़रूरी धाराएं नहीं लगाई थीं। इस पर कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और उनके काम करने के तरीके पर नाराज़गी ज़ाहिर की।

पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका शक के घेरे में है। पीड़िता और उसके भाई का आरोप है कि उन्होंने 6 जनवरी को ही शिकायत दे दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की और समय पर FIR दर्ज नहीं की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दरोगा घटनास्थल पर मौजूद पाया गया और उसकी गाड़ी भी बरामद हुई।
आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर आरोपी दरोगा के घर पर छापेमारी नहीं की, जिससे उसे फरार होने का समय मिल गया।

कमिश्नर का कड़ा एक्शन
पुलिस की इस भारी लापरवाही को देखते हुए पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कड़ा रुख अपनाया है। 9 जनवरी को लिए गए बड़े फैसलों में एसीपी (शिखर कुमार): लापरवाही के चलते लाइन हाजिर किए गए। भीमसेन चौकी इंचार्ज (दिनेश कुमार): तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किये गए। और सुभाष चन्द्र को केस की जांच से हटाया गया|

“बख्शा नहीं जाएगा कोई दोषी”
जॉइंट सीपी क्राइम विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी दरोगा अमित कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने साफ किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वो पुलिस विभाग का ही क्यों न हो।

news desk

Recent Posts

लाओस में चीन ने क्यों बना डाला नया एयरबेस? वियतनाम की सीमा के पास ड्रैगन की बड़ी चाल, समझिए पूरा गेम

वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में…

8 hours ago

भगत सिंह की जयंती पर CM मान का बड़ा संदेश, ‘शहीदों के सपनों का पंजाब’ बनाने का संकल्प; गिनाईं सरकार की ये उपलब्धियां

लुधियाना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

8 hours ago

न द्रौपदी का अपमान, न शकुनि की चाल! महाभारत के युद्ध की असली वजह कहीं और थी, इस ‘स्त्री’ के एक फैसले ने बदल दिया कुरुवंश का भविष्य

हस्तिनापुर: महाभारत के युद्ध की चर्चा होते ही द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और…

8 hours ago

OpenAI में बड़ा बवाल! सेफ्टी चीफ ने अचानक छोड़ी नौकरी, बोले- AI की ये रेस इंसानों को ले जा सकती है विनाश की तरफ

नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया,…

8 hours ago