खेल

UPAST बनाम UPJL: अंतिम मुकाबले में ज्यूडिशल लॉयंस की 25 रन से जीत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट (UPAST) और उत्तर प्रदेश ज्यूडिशल लॉयंस (UPJL) के बीच खेली गई तीन मैचों की श्रृंखला का अंतिम मुकाबला एस.ए.आर. क्रिकेट ग्राउंड, तहसील बी.के.टी., लखनऊ में संपन्न हुआ।

मुकाबले में उत्तर प्रदेश ज्यूडिशल लॉयंस ने उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट को 25 रनों से हराकर श्रृंखला का समापन जीत के साथ किया।

मैच से पूर्व दोनों टीमों का स्वागत UPAST के डायरेक्टर ऑपरेशन एवं आयोजन संयोजक अधिवक्ता वैभव जैन ने किया। टॉस जीतकर UPAST XI ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी UPJL की टीम को सिवेश सिंह ने 16 गेंदों में 33 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में टीम को झटके लगे, लेकिन सनी कर्दम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। UPJL ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। UPAST XI की ओर से संदीप रावत और केशव राम ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी UPAST XI की ओर से अभि, अब्दुल्ला, निखिल और रितिक ने संघर्ष किया, लेकिन UPJL के गेंदबाज आदित्य रंजन और मोरध्वज शुक्ला ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। UPAST XI की टीम 9 विकेट पर 165 रन ही बना सकी।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में बिहार के चर्चित चारा घोटाले में निर्णय देने वाले प्रख्यात न्यायाधीश एवं वर्तमान में ऋण वसूली अधिकरण के पीठासीन अधिकारी प्रवास कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर आदित्य रंजन को मैन ऑफ द मैच, सनी कर्दम को बेस्ट बैट्समैन और मोरध्वज शुक्ला को बेस्ट बॉलर चुना गया। समारोह का संचालन आयोजन संयोजक अधिवक्ता वैभव जैन ने किया।

टीमवर्क की जीत: UPJL ने अंकुश की कप्तानी में दर्ज की शानदार सफलता

उत्तर प्रदेश ज्यूडिशल (UPJL) में UPJL टीम ने अंकुश श्रीवास्तव की कप्तानी में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में UPAST XI का नेतृत्व निखिल ने किया। जीत के बाद कप्तान अंकुश श्रीवास्तव ने इस सफलता को पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

अंकुश ने कहा कि खेल और जीवन दोनों में टीम वर्क, आपसी समन्वय और सहयोग की अहम भूमिका होती है। जब प्रत्येक खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाता है, तभी ऐसे परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जीत सिर्फ स्कोरबोर्ड तक सीमित नहीं, बल्कि टीम की एकजुटता, सकारात्मक सोच और सामूहिक संघर्ष का प्रतीक है।

कप्तान ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी खिलाड़ियों ने धैर्य नहीं खोया, एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाया और अंत तक लड़ते रहे। उन्होंने टीम मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और समर्थकों के योगदान की सराहना करते हुए आयोजकों एवं वैभव जैन, एडवोकेट द्वारा किए गए उत्कृष्ट और सुव्यवस्थित आयोजन की प्रशंसा की।

इस अवसर पर वैभव जैन, एडवोकेट ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए ऋण वसूली अधिकरण के पीठासीन अधिकारी प्रवास कुमार सिंह द्वारा खिलाड़ियों को दिए गए प्रेरक संदेशों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक और बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बच्चों को खेल के मैदान से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए संतुलित विकास का संदेश दिया।

news desk

Recent Posts

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति और हरियाली से…

3 hours ago

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य परंपरा अपनी अनूठी…

3 hours ago

ट्रंप के ‘Economic D-Day’ पर ईरान का पलटवार, अराघची बोले- अमेरिका अपने संकट से ध्यान भटका रहा

अमेरिका और ईरान के बीच आर्थिक टकराव अब और तेज होता दिखाई दे रहा है।…

3 hours ago

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के लिए किसी अजूबे…

6 hours ago

कांग्रेस नेता व 1984 दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के…

6 hours ago