एसआईआर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने देश के 6 राज्यों में एसआईआर (Special Summary Revision) की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है।
हालांकि जानकारों का कहना है कि यदि चुनाव आयोग पहले ही एसआईआर की समय सीमा पर ठोस कदम उठाता, तो शायद इतनी अधिक बीएलओ की मौतें नहीं होतीं। इस मुद्दे को लेकर कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग की आलोचना की है और उत्तर प्रदेश में इस पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।
वही आज राज्यसभा में आप सांसद संजय सिंह ने भी एसआईआर के मुद्दे को उठाते हुए बताया कि देश भर में इस प्रक्रिया से जुड़े 35 बीएलओ की मौत हो गई.
चुनाव आयोग के अनुसार
तमिलनाडु और गुजरात में फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर रखी गई है, जबकि 19 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी।
बता दे कि देश में चल रही मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया पर अब सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की कार्यशैली, मतदाता सूची से नाम कटने की आशंकाओं और बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) पर बढ़ते दबाव को लेकर तीखी बहस जारी है.
उत्तर प्रदेश में इस समय SIR का काम तेजी से चल रहा है और हर दिन इस प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे हैं
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 18 दिसंबर है और 23 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी।
उत्तर प्रदेश में फॉर्म भरने की प्रक्रिया अब 26 दिसंबर तक पूरी की जाएगी और 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
चुनाव आयोग ने यह कदम मतदाता संख्या में सुधार और प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए उठाया है।
नई दिल्ली: कोविड-19 का एक नया ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक तौर पर ‘Cicada’ कहा…
नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…
मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…
यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…
नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…