Trending News

नेपाल: काठमांडू में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़का गुस्सा, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी… पुलिस फायरिंग में 9 की मौत, कई घायल

नेपाल की राजधानी काठमांडू सोमवार को उस समय हिंसा और अफरा-तफरी में डूब गई जब बड़ी संख्या में युवा सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों का एक समूह संसद भवन तक पहुंच गया, जिसके बाद हालात काबू से बाहर हो गए. पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हवाई फायरिंग की, जिसमें 9 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. सिविल अस्पताल के निदेशक मोहन चंद्र रेमी ने मौत की पुष्टि की और बताया कि कई घायल गंभीर हालत में भर्ती हैं.

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लागू कर दिया है. शुरुआत में यह कदम बानेश्वर क्षेत्र तक सीमित था, लेकिन अब इसे राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास, सिंह दरबार और उपराष्ट्रपति के निवास जैसे संवेदनशील इलाकों तक बढ़ा दिया गया है. मुख्य जिला अधिकारी छाबिलाल रिजाल ने बताया कि कर्फ्यू दोपहर 12:30 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा और इस दौरान किसी भी तरह की आवाजाही या प्रदर्शन पर रोक होगी.

गुस्से की जड़ नेपाल सरकार का हालिया फैसला है, जिसके तहत फेसबुक, यूट्यूब, एक्स और इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को बिना रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया. इस प्रतिबंध ने लाखों यूज़र्स को प्रभावित किया है और युवाओं में आक्रोश की लहर फैला दी है.

जनरेशन-Z ने इस आंदोलन की अगुवाई की है. युवा झंडा लहराते और राष्ट्रगान गाते हुए सड़कों पर उतरे. 24 वर्षीय छात्र युजन राजभंडारी ने कहा, “यह सिर्फ सोशल मीडिया का मामला नहीं है, हम बदलाव चाहते हैं.” वहीं, एक 20 वर्षीय छात्रा ने साफ शब्दों में कहा, “पहली पीढ़ियों ने जो सहा, हम नहीं सहेंगे। अब बदलाव ज़रूरी है.”

news desk

Recent Posts

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से अखिलेश का दांव क्यों बढ़ाएगा सियासी हलचल? रामगोपाल के साथ इन नामों पर मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर…

5 hours ago

म्यांमार में बाजार पर एयरस्ट्राइक से मचा हाहाकार, 33 की मौत और 36 घायल; आखिर किस इलाके को बनाया निशाना?

नई दिल्ली: म्यांमार में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित…

5 hours ago

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए…

5 hours ago

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों…

6 hours ago

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

6 hours ago