Trending News

धुरंधर 2 का ‘रॉ’ अवतार OTT पर मचा रहा तहलका! फैंस बोले- ‘असली धमाका तो अब शुरू हुआ है’

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगा दी है। सिनेमाघरों में अपनी सफलता के झंडे गाड़ने के बाद, यह फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है, लेकिन एक ऐसे अवतार में जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

नेटफ्लिक्स पर ‘अनकट’ रिलीज


अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और यूएई जैसे देशों में नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म का ‘रॉ और अनदेखा’ वर्जन रिलीज किया गया है। यह वर्जन थिएटर में दिखाई गई फिल्म से काफी अलग और लंबा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अब पहले से कहीं अधिक लंबी है, जिसमें कई नए सीन्स को जोड़ा गया है।

भारतीय सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट देने के लिए जिन दृश्यों पर कैंची चलाई थी, नेटफ्लिक्स पर वे सभी ‘अनकट’ दिखाए जा रहे हैं। उज़ैर बलोच का एनकाउंटर और ल्यारी गैंग वॉर के खूनी संघर्ष वाले सीन अब पहले से कहीं ज्यादा अग्रेसिव और क्लियर हैं।
फिल्म के सभी डायलॉग्स को बिना किसी म्यूट या बीप के रखा गया है, जो रणवीर के किरदार को और भी इम्पैक्टफुल एंड रियलिस्टिक बनाते हैं।

एक्टिंग में भी दिखा बड़ा स्विच


हैरानी की बात सिर्फ यह नहीं है कि सीन्स बदल गए हैं, बल्कि रणवीर सिंह की एक्टिंग के कुछ नए शेड्स भी सामने आए हैं। ख़बरों की मानें तो, ‘पिंडा’ की मौत वाले इमोशनल सीक्वेंस में रणवीर का रिएक्शन थियेटर वर्जन के मुकाबले काफी अलग और मोर इम्पैक्टफुल है। फैंस का मानना है कि यह डायरेक्टर का असली विज़न था, जो अब जाकर ग्लोबली रिवील हुआ है।

भारत में कब और कहाँ होगी स्ट्रीमिंग?


इंटरनेशनल ऑडियंस तो नेटफ्लिक्स पर इसका मज़ा ले रही है, लेकिन इंडियन फैंस के बीच इसे लेकर काफी हाइप और बेचैनी है। इंडिया में इस फिल्म के डिजिटल राइट्स JioHotstar के पास हैं। फिलहाल जियो-हॉटस्टार ने इस पर सस्पेंस बनाया हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि अगले 1-2 दिनों में फिल्म इंडिया में भी स्ट्रीम कर दी जाएगी।

news desk

Recent Posts

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से…

2 minutes ago

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो…

10 minutes ago

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार ऐसा लगता है…

16 minutes ago

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे…

17 minutes ago

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात…

22 minutes ago