वर्ल्ड

नेपाल में सरकार के खिलाफ चरम पर पहुंचा लोगों का गुस्सा, कई मंत्रियों के घर आगजनी. अब तक 9 मंत्रियों का इस्तीफा.

नेपाल में हिंसा शुरू होने के दूसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण बने हुए हैं. हिंसा रूकने की जगह सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा कर लिया है. उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत कई मंत्रियों के घरों पर आगजनी की गई तथा पीएम ओली के पार्टी दफ्तर में छात्रों ने आग लगा दी.

मंगलवार की सुबह से ही संसद भवन के बाहर लोग बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं और प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं. हालांकि सुबह के समय राजधानी से कर्फ्यू हटा लिया गया. लेकिन कुछ संवेदनशील इलाकों जैसे राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति का निवास, प्रधानमंत्री आवास, सिंहदरबार और संसद के आसपास अब भी सुरक्षा प्रतिबंध लागू हैं. बता दें की नेपाल में प्रदर्शन के चलते अब तक 9 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है और शाम में पीएम ओली के सर्वदलीय बैठक बुलाई है. चर्चा है कि पीएम ओली नेपाल छोड़कर दुबई जा सकते हैं.

वहीं दूसरी तरफ इस सिलसिले में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें खून से सने जूते की तस्वीर थी. इस तस्वीर के ज़रिए उन्होंने देश में चल रहे हालातों पर गहरी चिंता जताई और एक कड़ा संदेश भी दिया. उन्होंने नेपाली भाषा में लिखा कि आज का दिन नेपाल के लिए बेहद दुखद और काला दिन है. जब आम जनता की आवाज़, भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्सा और इंसाफ की मांग को गोलियों से दबा दिया जाता है. साफ है कि जब लोग इंसाफ चाहते हैं, तो जवाब हिंसा से दिया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बाद नेपाल की राजधानी काठमांडू में बड़ी संख्या में युवा जमा हो गए. और सरकार के फैसले के विरोध करने लगे. प्रदर्शन उग्र हुआ तो उसे रोकने के लिए गोली चलाई गई. जिसके बाद आंदोलनकारी और उग्र हो गए.

news desk

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी महंगा, एक दिन में सोने में ₹4,800 और चांदी में ₹9,000 की तेजी, जानें दिल्ली के नए रेट

त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को महंगाई का एक और…

21 minutes ago

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

16 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

17 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

17 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

18 hours ago