Latest News

मोबाइल ऐप पर वोटिंग से नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, Gen Z ने तोड़ी परंपरागत दीवारें – लेकिन कितना सुरक्षित है भविष्य?

नेपाल ने इतिहास रच दिया है. देश को पहली बार महिला प्रधानमंत्री मिली हैं और उनका नाम है सुशीला कार्की. लेकिन इस ताजपोशी का तरीका बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला रहा. इस बार न तो परंपरागत चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई और न ही सिर्फ संसद या नेताओं की मर्ज़ी चली. बल्कि, देश की नई पीढ़ी यानी Gen Z ने मोबाइल ऐप वोटिंग के ज़रिए यह तय कर दिया कि नेपाल का नया नेतृत्व किसके हाथों में होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वोटिंग के लिए जिस ऐप का इस्तेमाल किया गया, उसका नाम है Discord. शुरुआत में यह ऐप गेमिंग कम्युनिटी के लिए बना था ताकि खिलाड़ी चैट और वॉयस कॉल कर सकें, लेकिन धीरे-धीरे यह एक बड़ा सोशल प्लेटफॉर्म बन गया. अब यह नेपाल में लोकतंत्र के फैसले का मंच भी बन गया.

युवाओं की भारी भागीदारी ने साफ कर दिया कि नई पीढ़ी राजनीति की परंपरागत दीवारें तोड़ना चाहती है. मोबाइल ऐप वोटिंग ने उन्हें सीधे नेतृत्व चुनने की ताक़त दी और इसी वजह से सुशीला कार्की का नाम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर सामने आया.

लेकिन अब बड़ा सवाल यही है—क्या लोकतंत्र का यह डिजिटल प्रयोग सुरक्षित है?

मोबाइल ऐप्स पर वोटिंग का सिस्टम हैकिंग, फेक आईडी और डेटा सिक्योरिटी जैसे जोखिमों से घिरा हुआ है. आज रील के ज़माने में Gen Z जहां सब कुछ तुरंत पा लेना चाहती है,भले ही उसके लिए कितना भी बड़ा कदम उठाना पड़े,वहां दूसरी ओर उसके दूरगामी प्रभाव पर विचार बहुत आवश्यक है. विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीक लोकतंत्र को नई दिशा दे सकती है, लेकिन इसके साथ मजबूत साइबर सुरक्षा और पारदर्शिता ज़रूरी है, वरना यह तरीका लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी भी साबित हो सकता है.

नेपाल का यह प्रयोग दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है. जहां एक ओर इसे नई पीढ़ी की जीत और डिजिटल क्रांति कहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भविष्य की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े हो गए हैं.

news desk

Recent Posts

अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का दमदार टीजर रिलीज, 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया…

1 hour ago

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

12 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

15 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

15 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

15 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

16 hours ago