Latest News

हिंदी दिवस पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में भव्य समारोह, संयुक्त राष्ट्र में हिंदी की मान्यता पर हुई चर्चा

लखनऊ: हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में शानदार समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का मुख्य विषय “संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी भाषा की अधिकृत मान्यता की संभावना” रहा. हिंदी भवन के निराला सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय संगोष्ठी में विशेष सचिव (भाषा), उत्तर प्रदेश शासन श्री ओम प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि दिल्ली से डॉ. ऋचा मिश्रा, लखनऊ विश्वविद्यालय से डॉ. हेमांशु सेन और डॉ. रामकृष्ण सम्माननीय वक्ता के रूप में शामिल हुए. हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वाणी वंदना से हुई। तत्पश्चात अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया.

कार्यक्रम के शुरुआत में दीप प्रज्वलित करते हुए

अपने व्याख्यान में डॉ. ऋचा मिश्रा ने कहा कि भारत के धार्मिक ग्रंथ सदैव विदेशी विद्वानों के मार्गदर्शक रहे हैं. विदेशों में भी अनेक विद्वानों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया है. आज हिंदी विश्वभर में सम्मान पा रही है और इसकी ज्ञान संपदा निरंतर बढ़ रही है.

डॉ. हेमांशु सेन ने कहा कि हिंदी हमारे मान और सम्मान की भाषा” है. उन्होंने इसे नायकत्व की भूमिका में बताया और कहा कि गांधीजी के अनुसार हिंदी स्वराज का प्रश्न है.

कार्यक्रम के दौरान वक्तव्य देती हेमान्शु सेन

डॉ. रामकृष्ण ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ हिंदी बहुतायत से बोली जाती है. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी की मान्यता की पूर्ण संभावनाएँ हैं.

विशेष सचिव (भाषा) श्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हिंदी को सर्वोच्च स्थान दिलाने में हमारे वेद-पुराणों की अहम भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए हमें कृतसंकल्प होना होगा.

समारोह समापन के दौरान का दृश्य

समारोह के समापन पर संचालक डॉ. अमिता दुबे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी साहित्यकारों, विद्वानों, मीडिया कर्मियों और शिक्षार्थियों का आभार व्यक्त किया.

news desk

Recent Posts

राहुल गांधी का तंज: ‘80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन, फिर ब्रिक्स डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना क्यों?’-जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…

3 hours ago

भारत-अफगानिस्तान पहला T20: बदला टॉस और मैच का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देखें Live

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…

3 hours ago

अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका, सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग

लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…

4 hours ago

CCTV में कैद हुई पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग, बाइक सवार 3 बदमाशों ने दागी गोलियां

बरनाला में देर रात हुई वारदात, घर के गेट पर लगीं 7 से 8 गोलियां;…

6 hours ago

10 वर्षीय भार्गवी राय ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

लखनऊ। राजधानी की उभरती युवा निशानेबाज 10 वर्षीय भार्गवी राय ने निशानेबाजी के क्षेत्र में…

6 hours ago