नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले, परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को 31वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन के बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार ने गतिरोध खत्म करने के लिए एक बार फिर बातचीत की पहल की है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि सरकार छात्रों की सुविधा के अनुसार “किसी भी समय और किसी भी जगह” सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारी छात्रों और CJP प्रतिनिधियों से आंदोलन खत्म कर वार्ता की टेबल पर आने की अपील की:
31 दिनों से जारी इस आंदोलन में सरकार और CJP के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है:
इससे पहले CJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा था।
जंतर-मंतर पर चल रहा यह आंदोलन लगातार राष्ट्रव्यापी ध्यान खींच रहा है। हाल ही में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के कुछ वीडियो भी सामने आए थे। वहीं दूसरी ओर, सरकार लगातार यह मैसेज देने की कोशिश कर रही है कि वह छात्रों के कल्याण और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर गंभीर है।
लखनऊ। दिव्यांश जोशी (105) के तूफानी शतक के बाद विशाल चौधरी (4 विकेट) की गेंदबाजी…
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला PG इमारत के अचानक ढहने से 6…
संत कबीर नगर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर…
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की…
मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अपनी निजी जिंदगी का…
नई दिल्ली: अजा एकादशी का व्रत आज 7 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है।…