Entertainment

‘अखंडा 2’ में NBK का अब तक का सबसे खतरनाक अवतार! सिनेमाघरों में मचा रहा तांडव!

जब सिल्वर स्क्रीन पर नंदमुरी बालकृष्ण और बोयापति श्रीनू की पावर-पैक्ड जोड़ी वापस आती है, तो थिएटर का माहौल गर्म होना तय है। उनकी लेटेस्ट पैन-इंडिया मूवी, ‘अखंडा 2: तांडवम’ सिनेमाघरों में उतर चुकी है और इसके साथ ही, दो चीजें हो रही हैं: बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई और इंटरनेट पर ‘लॉजिक’ को लेकर भीषण युद्ध।

महंगी टिकटों की शिकायतें धरी की धरी रह गईं, क्योंकि NBK के फैंस ने साबित कर दिया कि वो ‘Mass God’ क्यों कहलाते हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अकेले निज़ाम सर्किट में प्रीमियर शो से ही लगभग 2.3 करोड़ रुपए की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है।

फिल्म एक्सपर्ट्स का मानना है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों का मिला-जुला प्रीमियर कलेक्शन आसानी से 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा। ये नंबर्स साफ़ बताते हैं कि बालकृष्ण का क्रेज आज भी अनबीटेबल है।

क्रिटिक्स बोले, ये सिनेमा नहीं, सेंसेशन है!

बॉक्स ऑफिस की इस तूफ़ान के बावजूद, फिल्म को लेकर क्रिटिक्स और न्यूट्रल दर्शकों के बीच राय 50-50 में बंटी हुई है।

NBK के हार्डकोर फैंस और मास ऑडियंस ने फिल्म को ‘हाई-वोल्टेज एंटरटेनर’ और ‘विंटेज NBK शो’ बताया है, क्योंकि बालकृष्ण का एक्शन और स्वैग नेक्स्ट लेवल उनकी इस फिल्म में।

वहीं, क्रिटिक्स और ट्रोल आर्मी इसे ‘3 घंटे की टॉर्चर’ और ‘लॉजिक-लेस’ बता रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म इतनी ओवर-द- टॉप है कि इस फिल्म की लॉजिक ने टिकट फाड़ने पर मजबूर कर दिया।

अखंडा का त्रिशूल से हेलीकॉप्टर रोकना वाला सीन इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा वायरल हो रहा है,कुछ के लिए ये एपिक मास मोमेंट है, तो कुछ के लिए फनी मीम मटेरियल सीन बनी ही ये। कुल मिलकर फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिले है।

BGM किंग थमन का जलवा

फिल्म की सबसे बड़ी खास बात थमन का बैकग्राउंड म्यूजिक बन गया है। रिव्यूज़ में साफ़ लिखा है कि थमन की ‘डमरू बीट्स’ और ‘मास परकशन’ ने कई कमजोर सीन्स को भी ‘एलिगेंस’ और ‘पावर’ से भर दिया, जिससे फिल्म का पेस बना रहा।

news desk

Recent Posts

Sheetal Devi World Record: शीतल देवी ने रचा इतिहास, 19 साल की उम्र में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशियन पैरा गेम्स के फाइनल में पहुंचीं

भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन…

46 minutes ago

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

11 hours ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

11 hours ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

11 hours ago