Trending News

‘खुद के दो बच्चे, दूसरों को चार की नसीहत’— नवनीत राणा के बयान पर RJD नेता कंचना यादव का तीखा हमला

चार बच्चे पैदा करने को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता कंचना यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भाजपा सांसद नवनीत रवि राणा पर सीधा हमला बोला है। कंचना यादव ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि जो नेता खुद अलग आचरण करते हैं, वे जनता को उपदेश देने का हक नहीं रखते।

कंचना यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि नवनीत रवि राणा ने खुद सिर्फ दो बच्चे पैदा किए हैं— एक बेटा और एक बेटी—और दोनों बच्चों को टॉप क्लास प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाया जा रहा है, जहां हर महीने लाखों रुपये खर्च होते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खुद दो बच्चे हैं, तो बाकी हिंदू महिलाओं से चार बच्चे पैदा करने की अपील किस आधार पर की जा रही है।

RJD प्रवक्ता ने आगे तंज कसते हुए कहा कि अगर चार बच्चों की बात इतनी ही जरूरी है, तो नवनीत रवि राणा खुद चार बच्चे पैदा करके उन्हें सेना में क्यों नहीं भेजतीं। कंचना यादव ने पूछा कि किसे कितने बच्चे पैदा करने हैं और किसके खिलाफ लड़ना है, यह फैसला भाषणों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जिम्मेदारी से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुद को अलग रखकर जनता को नसीहत देना भाजपा नेताओं की आदत बन चुकी है।

कंचना यादव ने भाजपा पर “पाखंड” का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग खुद सुविधाओं का पूरा लाभ उठाते हैं, लेकिन आम जनता पर अपनी सोच थोपना चाहते हैं। RJD नेत्री के इस ट्वीट के बाद सियासी हलकों में बहस तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

news desk

Recent Posts

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

1 hour ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

1 hour ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

1 hour ago

2027 वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! भारत-पाक मैच के एक टिकट के लिए लाइन में लगे लाखों फैंस

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर फैंस की दीवानगी एक बार फिर…

2 hours ago

मिट्टी, पीतल या मार्बल… दीपावली पूजन के लिए आखिर किस धातु की मूर्ति लाती है घर में अखंड समृद्धि?

रोशनी और धन के महापर्व दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। हर घर में माता…

2 hours ago