Trending News

रात की नींद और होंठों पर टेप: क्या ये वायरल ‘स्लीप हैक’ सेहत के लिए वरदान है या बड़ा जोखिम?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद किसी लग्जरी से कम नहीं है। ऐसे में लोग बेहतर नींद के लिए नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई सोने से पहले अपने मुंह पर टेप चिपका ले? सोशल मीडिया पर हर रोज नए-नए ट्रेंड्स आते है और जाते है वैसा ही आजकल ‘माउथ टेपिंग’ का ये अजीबोगरीब ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।

दावा किया जा रहा है कि ये छोटा सा टेप आपके खर्राटों को बंद कर सकता है और आपको गहरी नींद दे सकता है। लेकिन हकीकत क्या है? आइए इसको समझते हैं।

आखिर क्या है माउथ टेपिंग का लॉजिक?
इस ट्रेंड को प्रमोट करने वाले लोगों का कहना है कि इंसान को हमेशा नाक से ही सांस लेनी चाहिए। साइंस भी इस बात का समर्थन करता है कि नाक से सांस लेना सेहतमंद है क्योंकि हमारी नाक हवा को फिल्टर और मॉइस्चराइज करती है।

समर्थकों का मानना है कि इस ट्रेंड के कई फायदे हैं:

1- खर्राटों पर लगाम: मुंह बंद होने से गले में कंपन कम होता है, जिससे खर्राटों की आवाज़ धीमी या बंद हो सकती है।

2- दांतों की सुरक्षा: मुंह खोलकर सोने से अक्सर मुंह सूख जाता है, जो दांतों में सड़न और मसूड़ों की समस्याओं को जन्म देता है। टेप लगाने से मुंह में नमी बनी रहती है।

3- फ्रेश महसूस करना: नाक से सांस लेने पर शरीर को बेहतर तरीके से ऑक्सीजन मिलती है, जिससे सुबह उठने पर आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

कुछ लोग इसे खूब सपोर्ट कर रहे है लेकिन एक्सपर्ट्स ने इससे होने वाले कुछ खतरों को भी बताया है: भले ही इसके फायदे सुनने में अच्छे लगें, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इसे लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा की ये ‘हैक’ हर किसी के लिए सेफ नहीं है और कुछ मामलों में तो ये जानलेवा भी साबित हो सकता है।

1- दम घुटने का डर: अगर किसी को ‘स्लीप एपनिया’ (एक बीमारी जिसमें सोते समय सांस रुक जाती है) है, तो मुंह पर टेप लगाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

2- ब्लॉक नाक: अगर आपको जुकाम है या साइनस की समस्या है और आपकी नाक बंद है, तो मुंह बंद करने का मतलब है कि आपके शरीर को ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाएगी। यह स्थिति इमरजेंसी पैदा कर सकती है।

3- स्किन और होंठों को नुकसान: होंठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है। रोज टेप चिपकाने और हटाने से वहां जख्म, रैशेज या गंभीर एलर्जी हो सकती है।

क्या आपको इसे आज़माना चाहिए?
एक्सपर्ट्स की राय बहुत इसे लेकर साफ है। बिना डॉक्टरी सलाह के अपनी सांसों के साथ प्रयोग न करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स से ये भी बताया की अगर आप खर्राटों या नींद न आने की प्रॉब्लम हैं, तो टेप लगाने से पहले आप ये आसान और सुरक्षित तरीके अपना सकते हैं:

करवट लेकर सोएं: अक्सर पीठ के बल सोने से खर्राटे ज्यादा आते हैं।

नाक साफ रखें: सोने से पहले भाप लेना एक बेहतर आप्शन है।

जांच करवाएं: अगर समस्या पुरानी है, तो किसी एक्सपर्ट से मिलें ताकि असली वजह पता चल सके।

सोशल मीडिया के हर ट्रेंड को ‘फॉलो’ करना जरूरी नहीं है। ‘माउथ टेपिंग’ एक रिस्की तरीका हो सकता है। आपकी नींद की क्वालिटी ज़रूरी है, लेकिन अपनी सुरक्षा की कीमत पर नहीं।

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

राज्यपाल ने UP में रोइंग की प्रगति को सराहा, ‘अस्मिता’ पहल और मिशन एशियन गेम्स पर हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार…

7 hours ago

US-Iran War: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर छिड़ा ‘दावों का दंगल’, ट्रंप ने कहा-मिशन सफल; ईरान का दावा- मार गिराए 3 विमान

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के…

8 hours ago

मेरठ: बेटी का तलाक होने पर रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, पेश की समाज के लिए मिसाल

मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है,…

9 hours ago

कौन हैं रिनी संपथ? मेयर बनने की रेस में आगे, जीत के लिए बनाया खास प्लान

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार…

10 hours ago