संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा सियासी और सामाजिक संग्राम छिड़ गया है। NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का ‘संसद मार्च’ शुरू हो चुका है। पुलिस की कड़ी पाबंदियों के बीच CJP ने दावा किया है कि सरकार ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की है।
संसद मार्च शुरू होने से ठीक पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बड़ा बयान दिया:
“प्रशासन और सरकार बातचीत का रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वे बहुत देर से आए हैं, लेकिन हम खुले दिल से बात करने को तैयार हैं। गेंद अब सरकार के पाले में है।”
वही दूसरी ओर, आंदोलन में शामिल जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने साफ किया कि अगर जनप्रतिनिधि संसद के भीतर शिक्षा और परीक्षाओं की जवाबदेही तय करने का ठोस भरोसा देते हैं, तो भूख हड़ताल खत्म करने पर विचार किया जा सकता है।
जंतर-मंतर पर देशभर से आए हजारों छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और अभिभावक डटे हुए हैं। महात्मा गांधी के परपोते ने इस आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा— “जंतर-मंतर पर एक नई क्रांति जन्म ले चुकी है। अब यह केवल वांगचुक या CJP तक सीमित नहीं है, इसे भारत की GenZ आगे बढ़ा रही है।”
संसद के घेराव के ऐलान को देखते हुए दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं:
मिर्जापुर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ…
मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने…
मिर्जापुर: 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में पुराने किरदारों…
जयपुर: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को मनाई जाने वाली गोगा नवमी इस साल 5…
नई दिल्ली: आज के दौर में 40 की उम्र को कई बार 'न्यू 60' कहा…
नई दिल्ली: आजकल एवोकाडो फिटनेस और हेल्थ को लेकर सजग लोगों की डाइट का हिस्सा…