अन्य

लोकतंत्र के साथ प्रकृति की भी जीत! ‘ग्रीन इलेक्शन’ पहल पर डॉ. हीरा लाल को मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ: पर्यावरण संरक्षण और चुनावी प्रक्रिया को हरित अभियान से जोड़ने की अभिनव पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. हीरा लाल को उनकी ‘ग्रीन इलेक्शन’ पहल के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान चुनाव प्रक्रिया के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने, व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण, वृक्ष संरक्षण और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ जोड़ते हुए सतत विकास की दिशा में जनसहभागिता को मजबूत करना है।

पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. हीरा लाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी प्रभावी और सफल हो सकता है, जब उसमें आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि ‘ग्रीन इलेक्शन’ जैसी पहलें लोकतंत्र और प्रकृति, दोनों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती हैं।

सहयोगियों और नागरिकों को समर्पित किया सम्मान

डॉ. हीरा लाल ने इस सम्मान के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि ‘ग्रीन इलेक्शन’ अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करेगा और हरित अभियानों को नई ऊर्जा देगा।

vineet verma

Recent Posts

‘मिर्जापुर द मूवी’ खत्म, लेकिन कहानी का खेल बाकी! पोस्ट-क्रेडिट में मुन्ना-गुड्डू के एक ही लड़की पर अटके दिल ने मचाया बवाल, अब आगे क्या होगा?

मिर्जापुर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ…

3 hours ago

रणबीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’ का शूट हुआ खत्म, अब इस दिन मचेगा बॉक्स ऑफिस पर घमासान; सामने होगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म

मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने…

3 hours ago

कालीन भैया को मारने पहुंचा असली दुश्मन, फिर पलट गई पूरी बाजी… ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमैक्स में बीना भाभी का ऐसा ट्विस्ट कि उड़ जाएंगे होश

मिर्जापुर: 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में पुराने किरदारों…

3 hours ago