अजब रिश्तों का जाल, खतरनाक राज़ और एक ऐसी साज़िश जिसने पूरे मिशिगन को हिलाकर रख दिया। 38 सप्ताह की गर्भवती रेबेका पार्क की मौत कोई सामान्य अपराध नहीं, बल्कि परिवार के भीतर पनपे अविश्वसनीय विश्वासघात और खूनी खेल की कहानी बनकर सामने आई है। बून टाउनशिप में पुलिस को जो शुरुआती सुराग मिले, उन्होंने इस मामले को साधारण गुमशुदगी से सीधे एक निर्मम, सोची-समझी हत्या की दिशा में मोड़ दिया। अभियोजकों का दावा है कि रेबेका को उसी के घर वालों ने धोखे से अपने जाल में फंसाया, जंगल ले जाकर हमला किया और अंत में उसके अजन्मे बच्चे को जबरन निकाल लिया। एक ऐसा कृत्य जिसने पूरा समुदाय स्तब्ध कर दिया।
मां और बहन का फियांसे के साथ अफेयर !
कोर्ट दस्तावेज़ों में बड़ा खुलासा हुआ है कि रेबेका की मां कोर्टनी और बहन किम्बर्ली पार्क (21) दोनों, रेबेका के fiancé रिचर्ड फैलोर (43) के साथ संबंध में थीं। यही फैलोर रेबेका के बच्चे के पिता भी थे।
रेबेका के लापता होने के बाद किम्बर्ली ने एक पुलिस अधिकारी को बताया कि 24 नवंबर को उसका फैलोर के साथ रोमांटिक रिश्ता था। अगले ही दिन रेबेका का शव बरामद हुआ।
पूछताछ में कोर्टनी ने भी स्वीकार किया कि उसका फैलोर के साथ अफेयर था, हालांकि उसने दावा किया कि वह पति को छोड़ने की तैयारी कर रही थी, लेकिन बाद में मन बदल गया।
हत्या की पूरी कहानी
किम्बर्ली ने पूछताछ में कहा कि रेबेका की मौत सिर पर मारने से हुई, और ब्रैडली ने एक परिचित से उसका शव दलदल में फेंकवाया। बाद में उसने फैलोर पर आरोप लगाने की कोशिश की, लेकिन जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला।
वेक्सफ़ोर्ड काउंटी की प्रॉसिक्यूटर जोहाना कैरी ने इसे “पहले से रची गई, निर्मम और अमानवीय हत्या” बताया।
कोर्टनी और ब्रैडली पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर, फेलोनी मर्डर, टॉर्चर, साजिश और गर्भवती महिला पर हमले सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें आजीवन कारावास संभव है। किम्बर्ली पर सबूत छुपाने और झूठी रिपोर्ट देने के आरोप लगे हैं।