Meta एड-फ्री सब्सक्रिप्शन फेसबुक इंस्टाग्राम 2025
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूज़र्स के लिए मेटा ने एक बड़ा बदलाव किया है. अब कंपनी ने एड-फ्री वर्जन शुरू कर दिया है. इसके तहत वेब पर स्क्रॉलिंग करने वाले यूज़र्स को हर महीने £2.99 और मोबाइल यूज़र्स को £3.99 चुकाने होंगे. खास बात यह है कि अगर किसी का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक्ड है तो सिर्फ एक ही सब्सक्रिप्शन से दोनों प्लेटफॉर्म्स विज्ञापन मुक्त इस्तेमाल किए जा सकेंगे.
क्यों उठाया गया यह कदम?
मेटा लंबे समय से रेगुलेटरी दबाव और डेटा प्राइवेसी से जुड़े आरोपों का सामना कर रही थी. कंपनी पर यह आरोप लगते रहे कि वह यूज़र्स के निजी डेटा का इस्तेमाल कर पर्सनलाइज्ड विज्ञापन दिखाती है. इसे निजता का उल्लंघन माना गया. इसी विवाद को देखते हुए कंपनी ने एड-फ्री वर्जन की शुरुआत की ताकि यूज़र्स को एक वैकल्पिक अनुभव मिल सके.
यूरोप और यूके का अलग रुख
यूरोपियन यूनियन ने जहां मेटा पर डिजिटल मार्केट्स एक्ट के उल्लंघन का हवाला देकर भारी जुर्माना लगाया और ‘कम डेटा उपयोग’ वाले मुफ्त वर्जन की मांग की, वहीं यूके का इन्फॉर्मेशन कमिश्नर ऑफिस (ICO) इस नए सब्सक्रिप्शन को सकारात्मक कदम बता रहा है. ICO का कहना है कि इससे यूज़र्स के पास विज्ञापन से बचने का विकल्प मिलेगा और उनकी प्राइवेसी और मजबूत होगी.
डेटा प्राइवेसी पर उठाए गए कदम
इस साल यूके की रेगुलेटरी बॉडी ने साफ कर दिया था कि इंटरनेट यूज़र्स को अपने डेटा के इस्तेमाल पर ज्यादा नियंत्रण मिलना चाहिए. इसी बीच मेटा ने हाल ही में एक मानवाधिकार कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए डेटा प्राइवेसी उल्लंघन के केस में समझौता भी किया. उसी के बाद कंपनी ने एड-फ्री सब्सक्रिप्शन की ओर कदम बढ़ाया और अब इसे लागू कर दिया है.
डिजिटल बदलाव की नई दिशा
यूके की लॉ फर्म TLT के पार्टनर गैरेथ ओल्डेल के मुताबिक, यह फैसला सरकार की डिजिटल इकॉनमी को मजबूती देने की नीति का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इस कदम ने यूके और यूरोप के डिजिटल नियमों के नजरिए में फर्क को और स्पष्ट कर दिया है. अब यूज़र्स के पास दो विकल्प हैं. या तो मुफ्त में विज्ञापन देखकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें, या फिर कुछ शुल्क देकर पूरी तरह एड-फ्री अनुभव का आनंद लें.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…
लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…
ईरान को कमजोर करने के लिए अमेरिका और इजरायल लगातार सैन्य दबाव बढ़ा रहे हैं।…