Trending News

खून से सना फरसा लेकर थाने पहुंचा फौजी बोला – ‘मैंने अपनी बहू को मार डाला!’ मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात

मेरठ: मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब मंगलवार दोपहर नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में सेना से रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू पर फरसे से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी फौजी खून से सने कपड़ों में थाने पहुंचा और बोला, मैंने अपनी बहू को जान से मार डाला, मुझे गिरफ्तार कर लो. उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी इकबाल हसन करीब 12 साल पहले सेना से रिटायर हुआ था. मंगलवार को उसने फरसे को कंबल में छिपाकर घर की छत पर पहुंचा, जहां उसकी बहू राहत उर्फ हिना (26) अपनी ननद नईमा के साथ खाना खा रही थी. अचानक इकबाल ने फरसे से हिना के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. हिना ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान गिर पड़ी.

ननद ने चीखते हुए पड़ोसियों को बुलाया

वारदात देखकर नईमा चीखती हुई नीचे भागी और पड़ोसियों को बुलाया. घायल हिना को पहले हयात अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण आखिरकार उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है.

आत्मसमर्पण कर बताया कारण

वारदात के बाद इकबाल फरसा लेकर बाइक से सीधा नौचंदी थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. उसने कहा, मेरी बहू का चरित्र ठीक नहीं था, इसलिए मैंने उसे मार डाला.  पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर में चारों ओर खून बिखरा था.

हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बहू हिना के पति और मायकेवालों की तहरीर पर आरोपी ससुर के खिलाफ हत्या की कोशिश (धारा 307 आईपीसी) का मुकदमा दर्ज किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इकबाल अपनी बहू के चरित्र पर शक करता था और इसी शक ने उसे इस खौफनाक कदम तक पहुंचा दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

2 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

5 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

5 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

6 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

7 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

8 hours ago