Trending News

MCX के दमदार क्वार्टरली नतीजों ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा! शेयर में आगे भी दिख सकती है मजबूती

देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज MCX (Multi Commodity Exchange) ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की चौथी क्वार्टरली में ऐसे आंकड़े पेश किए हैं जिसने मार्केट को हैरान कर दिया है। शानदार ग्रोथ और मजबूत फंडामेंटल्स के दम पर MCX ने न केवल बाजार की उम्मीदों को पार किया है, बल्कि इन्वेस्टर्स का भरोसा भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

मुनाफे में ‘बंपर’ धमाका

मार्च तिमाही के नतीजे किसी जैकपॉट से कम नहीं हैं। MCX का नेट प्रॉफिट 291% की भारी-भरकम ग्रोथ के साथ 530 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। याद दिला दें कि पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा महज 135 करोड़ रुपए था। मुनाफे में यह करीब 4 गुना उछाल कंपनी की डायनामिक बिजनेस स्ट्रेटेजी की गवाही दे रहा है।

रेवेन्यू और मार्जिन का जलवा

सिर्फ बॉटम-लाइन ही नहीं, बल्कि कंपनी की टॉप-लाइन ग्रोथ भी ‘पिक’ पर है, सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 889 करोड़ रुपए के स्तर को छू चुका है। कंपनी ने 75% का एबिटा (EBITDA) मार्जिन दर्ज किया है, जो फाइनेंस सेक्टर की किसी भी दिग्गज कंपनी के लिए ‘ड्रीम नंबर’ जैसा है।

बुलियन ट्रेडिंग ने बदला गेम

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल अनसर्टेनिटी के बीच गोल्ड और सिल्वर में बढ़ी जबरदस्त ट्रेडिंग वॉल्यूम ने MCX की तिजोरी भरने में बड़ी भूमिका निभाई है। जैसे-जैसे इन्वेस्टर्स कमोडिटी मार्केट की ओर शिफ्ट हो रहे हैं, MCX का मोनोपोली और मजबूत होता जा रहा है।

इन्वेस्टर्स के लिए ‘डबल’ खुशी

कंपनी ने सिर्फ प्रॉफिट ही नहीं कमाया, बल्कि उसे दिल खोलकर शेयर होल्डर्स के साथ बांटा भी है। MCX ने 8 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके साथ ही, इस शेयर का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो यह असली ‘मल्टीबैगर’ साबित हुआ है,पिछले 3 सालों में निवेशकों को 900% से ज्यादा का रिटर्न देकर उनकी वेल्थ को कई गुना बढ़ाया है।

शानदार नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस और एनालिस्ट्स इस स्टॉक पर काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। अगर ट्रेडिंग वॉल्यूम में यही रफ्तार बरकरार रहती है, तो आने वाले हफ्तों में शेयर की कीमत में नई ऊंचाई देखने को मिल सकती है।

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, ओलंपिक ‘डे रन’ से हुई शुरुआत

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा किया गया भव्य आयोजन…

8 hours ago

‘Kylie Jenner Edition’ और हिंदी ट्रांसलेशन उड़ा देगा होश! स्मार्ट ग्लासेस की दुनिया में Meta ने लॉन्च किए खुद के ब्रांड वाले चश्मे!

स्मार्ट वियरेबल्स मार्केट में मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा “Meta” ने एक बड़ा दांव खेला…

12 hours ago

अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 5 जुलाई से; ईरान के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को भेजा न्योता

तेहरान/नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के करीब 4 महीने…

13 hours ago

पंत बाहर, लांस क्लूजनर की भी छुट्टी; लखनऊ सुपर जायंट्स में बड़े बदलावों का दौर शुरू!

आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया था। दूसरी ओर,…

13 hours ago

कोलकाता गोदाम हादसा: ‘मौत का ढांचा’ बना निर्माणाधीन गोदाम, तारातला में 5 की मौत, 40 से अधिक मलबे में दबे; निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

पश्चिम कोलकाता का औद्योगिक क्षेत्र तारातला बुधवार दोपहर अचानक चीखों और मलबे के गुबार से…

14 hours ago

MP लैंड स्कैम पर कांग्रेस की बड़ी प्रेस कांफ्रेंस! मोहन यादव को लेकर  पवन खेड़ा ने उठाए 3 सवाल

मध्य प्रदेश की राजनीति में इस वक्त एक बहुत बड़ा भूचाल आ चुका है। बाबा…

14 hours ago