Trending News

उत्तर भारत में मौसम का कोहराम: 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बदल गया मिजाज

भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के लिए राहत और आफत की खबर एक साथ आई है। IMD ने शनिवार को दिल्ली-NCR समेत देश के 17 राज्यों के लिए ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के इफ़ेक्ट से अगले 48 घंटों में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR: धूलभरी आंधी और गिरता पारा

दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद) में शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम या देर रात 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही तपिश से बड़ी राहत मिलेगी।

यूपी-बिहार में ‘तूफान’ का खतरा

मौसम विभाग ने सबसे ज्यादा चिंता उत्तर प्रदेश और बिहार को लेकर जताई है। यहाँ के कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किमी/घंटा तक जा सकती है, जिसे मौसम की भाषा में ‘थंडरस्क्वाल’ कहा जाता है।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 जिलों में ओला गिरने की भी चेतावनी दी गई है। बिहार में भी कई राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका है।

प्रशासन की चेतावनी

मौसम में अचानक आए इस बदलाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन ने नागरिकों के लिए गाइडलाइन जारी की है: तेज आंधी के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है, वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्री फ्लाइट का स्टेटस चेक करके ही घर से निकलें, क्योंकि खराब दृश्यता के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है,आंधी के दौरान पुराने पेड़ों, कच्चे मकानों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

एक्सपर्ट्स की राय

IMD के एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 11 मई तक बना रहेगा। इसके बाद एक बार फिर आसमान साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। फिलहाल, आज होने वाली बारिश से खेती और आम जनजीवन को गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन तेज आंधी फसलों के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकती है।

news desk

Recent Posts

IND vs JPN: आखिरी ओवर में वाइड पर मचा घमासान, अंपायर से भिड़े श्रेयस-अक्षर, फिर बदला फैसला

भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला नतीजे से ज्यादा…

5 hours ago

जमुई कांड में एनकाउंटर के बाद सियासी घमासान, संजय राउत ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई…

6 hours ago

TRAI का बड़ा फैसला: अब बिना इंटरनेट के सस्ते रिचार्ज का रास्ता साफ, सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाना अनिवार्य!

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल…

6 hours ago

जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अब…

6 hours ago

संजय निषाद का BJP को संदेश: ‘नाव डूबने न दें’, अमित शाह-सुनील बंसल को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सहयोगी दलों की भूमिका…

6 hours ago