Entertainment

‘Mastiii 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘120 बहादुर’ को पछाड़ा, लेकिन कॉमेडी हुई आउटडेटेड?

इस हफ्ते बॉलीवुड में एक अनोखा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिला. एक तरफ विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की मशहूर एडल्ट कॉमेडी ‘Mastiii 4’ थी, तो दूसरी तरफ फरहान अख्तर की सीरियस वॉर ड्रामा ‘120 Bahadur’. पहले दिन की जंग में, ‘मस्ती 4’ ने बाजी मार ली है, लेकिन क्या यह जीत लंबी चलेगी?

बॉक्स ऑफिस पर ‘बहादुर’ को पछाड़ा

लंबे इंतजार के बाद लौटी ‘मस्ती 4’ ने ओपनिंग डे पर लगभग 2.75 करोड़ की कमाई की, जिसने क्लैश में आई ‘120 बहादुर’ को मामूली अंतर से पछाड़ दिया. ये कलेक्शन ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा ओपनर है, जिसने ‘Masti’ और ‘Great Grand Masti’ को पीछे छोड़ा.

हालाँकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फीकी रहीं, क्योंकि उन्हें तीसरे हफ्ते में चल रही अजय देवगन की ‘De De Pyaar De 2’ से तगड़ी चुनौती मिल रही है. अजय की फ़िल्म 8वें दिन भी 2.25 करोड़ कमाकर इन नई रिलीज़ हुई फ़िल्मों पर भारी पड़ रही है. फिल्म एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों फिल्मों का फ्यूचर अब सिर्फ वीकेंड ग्रोथ और दर्शकों की राय पर डिपेंड करता है.

क्रिटिक्स का कड़ा फैसला: ‘ये कॉमेडी नहीं, एक क्रिंज-परेड है’

क्रिटिक्स के अनुसार, फ़िल्म में कॉमेडी का स्तर इतना गिर गया है कि यह व्यूअर्स को हँसाने की जगह ‘क्रिंज’ फील कराती रही है. पुराने और अश्लील चुटकुलों के सहारे फ़िल्म अपनी विरासत को बचाने की असफल कोशिश करती दिखती है. रिव्यू में साफ कहा गया है कि फ़िल्म के चुटकुले तेज़ी से फ्लॉप होते हैं और यह पुरानी ‘मस्ती’ को फिर से ज़िंदा करने में पूरी तरह फेल रही है.

हालाँकि, जब पूरी फिल्म को क्रिटिक्स ने रिजेक्ट कर दिया, तब सिर्फ रितेश देशमुख की एक्टिंग को ही थोड़ी-बहुत तारीफ मिली. फैंस ने कहा कि रितेश की एक्टिंग आज भी उन्हें पुरानी ‘मस्ती’ की याद दिलाती है.

‘Mastiii 4’ ने भले ही पहले दिन की रेस में ‘120 Bahadur’ को हरा दिया हो, लेकिन नेगेटिव रिव्यु और कमज़ोर कंटेंट के कारण इसे बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा. दर्शकों की प्रतिक्रिया ही तय करेगी कि यह फ्रेंचाइजी आगे बढ़ेगी या यहीं दम तोड़ देगी.

news desk

Recent Posts

बदलता मौसम और आपका दिल! क्या आप भी कर रहे हैं ये ‘Heart-Breaking’ गलतियां?

आजकल का वेदर जितना सुहाना लगता है, क्य अपको पता है कि आपका दिल उतना…

31 minutes ago

53वां श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट: जेएनपीजी और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज फाइनल में

लखनऊ स्थित श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 53वें श्रीमती…

11 hours ago

क्लाइमेट चेंज और ह्यूमिडिटी का असर! सेशेल्स में फैला ‘चिकनगुनिया इन्फेक्शन’, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

अगर आप नीले समंदर और सफेद रेत वाले सेशेल्स(Seychelles) के द्वीपों पर अपनी अगली छुट्टियों…

12 hours ago

कोडिंग की दुनिया में ‘स्पार्क’ का धमाका: OpenAI ने लॉन्च किया अब तक का सबसे तेज़ AI मॉडल!

अगर आप कोडिंग करते में दिलचस्पी रखते हैं, तो तैयार हो जाइए। OpenAI ने अपना…

15 hours ago

टी-20 विश्व कप में उलटफेर का दौर, छोटी टीमें दे रहीं कड़ी टक्कर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

टी-20 विश्व कप में इस बार जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। तथाकथित छोटी…

15 hours ago

महोबा में मिड-डे मील पर सवाल, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों…

16 hours ago