Entertainment

शाहिद की ‘O Romeo’ पर सेंसर का वार! खून-खराबे पर चली कैंची, पर रोमांस को मिली ‘No Cut’ की छूट

शाहिद कपूर एक बार फिर अपने ‘कबीर सिंह’ वाले डार्क और इंटेंस लुक में वापस आ गए हैं। विशाल भारद्वाज की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। हालांकि, थिएटर पहुँचने से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) के कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ा।

सेंसर का ‘एक्शन’
फिल्म में जबरदस्त खून-खराबा है, जिसकी वजह से इसे ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। बोर्ड ने कुछ सीन्स पर ऑब्जेक्शन जताते हुए उन्हें ट्रिम कर दिया है |
गला काटने वाले एक क्लोज-अप सीन को 20% छोटा कर दिया गया है। सिर पर चोट और चेहरे पर खून वाले विजुअल्स को भी कम किया गया है। फिल्म में एक महिला को थप्पड़ मारने का सीन था, सेंसर ने उसे भी छोटा करवा दिया है।
अब फिल्म में आपको ‘आइटम’ शब्द सुनाई नहीं देगा, उसकी जगह ‘कुमारी’ शब्द इस्तेमाल किया गया है। गाली-गलौज वाले शब्दों को भी म्यूट कर दिया गया है।

शाहिद-तृप्ति की केमिस्ट्री से छेड़छाड़ नहीं
हैरानी की बात ये है कि जहाँ बोर्ड ने हिंसा पर सख्ती दिखाई, वहीं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को बिना किसी कट के पास कर दिया। यानी फैंस को पर्दे पर इस जोड़ी का फुल-ऑन रोमांस देखने को मिलेगा।

शाहिद की अब तक की सबसे लंबी फिल्म
शहिद कि ये फिल्म का 2 घंटे 58 मिनट की है। एंटी-टोबैको वॉर्निंग और कानूनी डिस्क्लेमर की वजह से फिल्म की लंबाई 2 मिनट और बढ़ गई है, जिससे यह शाहिद के करियर की सबसे लंबी फिल्म बन गई है।

कानूनी मुश्किलों के बाद मिली राहत
यह फिल्म गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की लाइफ से इंस्पायर्ड है। उनकी बेटी सनोबर शेख ने फिल्म की रिलीज रुकवाने की कोशिश की थी, लेकिन मुंबई सिविल कोर्ट ने ऐन मौके पर हरी झंडी दे दी। वैलेंटाइन डे का मौका है और शाहिद का क्रेज! ट्रेड पंडितों का मनना है कि फिल्म पहले दिन 15 से 18 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।

news desk

Recent Posts

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, बुमराह-दुबे ने पलटा फाइनल का पासा; पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए…

56 minutes ago

‘आप’ को बड़ा झटका! मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय राजनीति के गलियारों में एक ऐसा राजनीतिक भूचाल आया है, जिसने सबको सकते में…

3 hours ago

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार से क्लियरेंस मिलने के बाद साफ हुआ ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता

सिनेमा के गलियारों में खलबली मच गई है और फैंस के दिलों की धड़कनें तेज…

4 hours ago

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों पर एक खास…

5 hours ago

सन्नाटे के बीच फूटा सियासी बम! MLC चुनाव से पहले आमने-सामने आए RJD और कांग्रेस

बिहार की सियासी पिच पर सन्नाटे के बीच अचानक खलबली मच गई है। 23 अक्टूबर…

5 hours ago