Latest News

मस्ती का लेवल अब होगा 4x — रितेश, आफताब और विवेक की हंसी की हैट्रिक… लौट आई है ‘मस्ती 4’ की सुपरफन तिकड़ी

बॉलीवुड की हिट और मस्तीभरी फ्रेंचाइज़ी मस्ती’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल करने को तैयार है. मंगलवार को रिलीज़ हुए मस्ती 4’ के टीज़र ने दर्शकों के चेहरे पर हंसी लौटा दी है. रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय अपनी पुरानी कमाल की केमिस्ट्री के साथ लौट आए हैं. लगता है जैसे दोस्ती, पागलपन और कॉमिक टाइमिंग की तिकड़ी ने फिर से कमाल कर दिया हो.

टीज़र में ग्लैमर और ट्विस्ट

‘मस्ती 4’ के टीज़र में नई जोड़ियां भी देखने को मिली हैं. शरेया शर्मा, एलनाज़ नोरोज़ी और रुही सिंह ने फिल्म में ग्लैमर और धमाकेदार ट्विस्ट लेकर एंट्री की है. इनके किरदार फिल्म की मस्ती और कॉमिक सिचुएशन्स को और भी मजेदार बनाते दिख रहे हैं.

डायरेक्शन और रोमांच

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मिलाप मिलन ज़वेरी, जो पहले ‘सत्यमेव जयते’ जैसी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते थे. लेकिन अब वे पहली बार मस्ती के पिच पर बैटिंग कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग लंदन की खूबसूरत गलियों में हुई है, जिससे फिल्म में इंटरनेशनल वाइब और शानदार लोकेशंस देखने को मिलेंगे.

रोमांस और कैमियो

सबसे खास बात – रितेश देशमुख की रियल लाइफ पार्टनर, जेनेलिया देशमुख, एक कैमियो में नजर आएंगी. वह एक रोमांटिक डांस नंबर में नजर आएंगी, जिसे दर्शक शायद अपना नया फेवरेट मान लें.

रिलीज़ डेट और टैगलाइन

‘मस्ती 4’ 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने इसे टैगलाइन दी है – “4x शैतानी, 4x दोस्ती, और 4x कॉमेडी ब्लास्ट. यानी इस बार दर्शकों को चार गुना मस्ती, पागलपन और ठहाकों का डोज़ मिलने वाला है.

तो तैयार हो जाइए, क्योंकि मस्ती 4’ फुल ऑन एंटरटेनमेंट ट्रिप होने वाली है!

news desk

Recent Posts

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

3 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

4 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

5 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

7 hours ago

IPL 2026: MS Dhoni नहीं तो कंट्रोल नहीं! Chennai Super Kings के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का…

7 hours ago