Trending News

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 7 की मौत, कई घायल, SRN अस्पताल में चल रहा इलाज

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि एक महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

फिलहाल पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की वजह क्या थी, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

news desk

Recent Posts

अमेरिका में गूंजा ‘सिंदूर खेला’ और ‘गोलू’ का नाम! जानिए न्यूयॉर्क के मेयर के नवरात्रि संदेश ने क्यों चौंकाया?

नवरात्रि का त्योहार आते ही आमतौर पर हर तरफ सिर्फ गरबा और डांडिया की धूम…

3 hours ago

यूपी में नौकरियों की बहार: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते…

3 hours ago

नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की पीसी में नारेबाजी, CEC ज्ञानेश कुमार और ‘SIR’ को लेकर सरकार पर तीखे हमले

राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर…

4 hours ago

सोलर ऊर्जा जागरूकता को बढ़ावा देगा ‘अर्जुन, द Solar Champ’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में RAVC ग्रुप ने एक बड़ी शुरुआत की है।…

5 hours ago

‘25% कम RAM की खपत और डीपफेक कॉल से सुरक्षा ‘: ओप्पो के ColorOS 17 ने बढ़ाई टेक वर्ल्ड की धड़कनें, जानिए कब मिलेगा नया अपडेट

स्मार्टफोन अनुभव को पूरी तरह बदलने के उद्देश्य से ओप्पो (Oppo) ने अपना बहुप्रतीक्षित सॉफ्टवेयर…

6 hours ago

मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, ‘जननीति भारत’ पार्टी बनाकर सियासी मैदान में उतरीं

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की तेज-तर्रार छवि वाली पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने एक ऐसा…

6 hours ago