Trending News

मैरीलैंड मर्डर केस: पहले कत्ल फिर गुमराह, आरोपी अर्जुन शर्मा के खिलाफ अमेरिका ने जारी किया वारंट

जहां पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी थी, वहीं अमेरिका के मैरीलैंड में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। 27 साल की भारतीय मूल की हेल्थकेयर डेटा एनालिस्ट, निखिता गोदीशाला, की उनके एक्स- बॉयफ्रेंड ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी ने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह किया और बड़ी ही चालाकी से भारत भाग निकला।

‘Missing’ रिपोर्ट से ‘Murder’ तक का सफर
घटना 31 दिसंबर की शाम की है। निखिता अचानक गायब हो गईं, जिसके बाद 2 जनवरी को उनके एक्स- बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा ने खुद पुलिस के पास जाकर उनकी ,मिस्सिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की और 3 जनवरी को अर्जुन के कोलंबिया अपार्टमेंट की तलाशी ली, तो वहां का मंजर खौफनाक था।

पुलिस को अपार्टमेंट के अंदर निखिता कि डेड बॉडी मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के में आया की, निखिता पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

आरोपी का ‘मास्टरप्लान’
पुलिस की जांच में आरोपी अर्जुन शर्मा की गहरी साजिश सामने आई है| अर्जुन ने शाम करीब 7 बजे निखिता की हत्या की और खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज कराने के चंद घंटों बाद अर्जुन अमेरिका से भारत जाने वाली फ्लाइट पर सवार हो गया।

जब तक पुलिस अपार्टमेंट तक पहुँचती और शक की सुई अर्जुन पर टिकती, वो बड़े चालाकी से अमेरिकी सरजमीं छोड़ चुका था।

इंटरनेशनल लेवल पर घेराबंदी
हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर का वारंट जारी कर दिया है। अब उसे वापस लाने के लिए ‘हाई-लेवल’ एक्शन की तैयारी है और अमेरिकी अधिकारी अब इंटरपोल के जरिए ‘Red Notice’ जारी कर रहे है।

news desk

Recent Posts

मुंबई में बड़ा हादसा: मेट्रो का पिलर गिरने से मची चीख-पुकार, कई लोग गंभीर रूप से घायल

मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो लाइन…

1 hour ago

Amazon के अंदर AI टूल्स पर घमासान! Kiro Vs Claude Code से डेवलपमेंट स्पीड पर इंजीनियर्स ने उठाए सवाल

टेक कंपनी Amazon के अंदर इन दिनों AI टूल्स को लेकर थोड़ा तनाव का माहौल…

2 hours ago

कार से उठी सड़ांध ने खोला खौफनाक राज, 3 लाशें और ‘जिन्न कलमा’ की पर्ची ने कैसे बेनकाब किया तांत्रिक सीरियल किलर का खेल!

दिल्ली के पीरागढ़ी में एक सफेद टाटा टिगोर कार सड़क किनारे खड़ी थी। बाहर से…

2 hours ago

वैलेंटाइन डे पर White House के पोस्टकार्ड्स से मचा बवाल, ‘You captured my heart’ से ‘1,537 miles’ तक, मीम डिप्लोमेसी हो रही है ट्रेंडिंग

वॉशिंगटन: इस साल वैलेंटाइन डे पर प्यार भरे मैसेज कम और राजनीतिक तंज ज्यादा देखने…

3 hours ago

वर्दी में रोमांस का नया अंदाज, सलमान-चित्रांगदा की केमिस्ट्री वाली बैटल आफ गलवान का सॉन्ग ‘मैं हूं’ ट्रैक आउट

सुपरस्टार सलमान खान ने इस वैलेंटाइन डे को अपने फैंस के लिए बेहद खास बना…

4 hours ago