Entertainment

5 महीने पहले शादी और अब तलाक! बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते का अचानक हुआ THE END

रैपर और पंजाबी सिंगर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया सॉन्ग या रैप नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर है। शादी के महज 5 महीने बाद बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। मार्च 2026 में दोनों ने इंटीमेट वेडिंग की थी, लेकिन अब 31 अगस्त की देर रात दोनों ने सोशल मीडिया पर एक म्यूचुअल स्टेटमेंट जारी कर तलाक का ऐलान कर दिया। इसके बाद से ही फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है—आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी के सिर्फ 5 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई?

इंस्टाग्राम पर की तलाक की अनाउंसमेंट

बादशाह और ईशा रिखी ने 31 अगस्त, सोमवार की देर रात अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक म्यूचुअल स्टेटमेंट शेयर कर तलाक का ऐलान किया। दोनों ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है।

उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की। दोनों ने कहा कि वे अब अलग-अलग अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं।

कितनी शादियां कर चुके हैं बादशाह?

रैपर बादशाह की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है, जिनसे उन्होंने 2012 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि, शादी के करीब 8 साल बाद 2020 में बादशाह और जैस्मिन ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

इसके बाद मार्च 2026 में बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से दूसरी शादी की। दोनों ने इंटीमेट वेडिंग की थी। हालांकि, शादी के महज 5 महीने बाद ही दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला कर लिया।

वैसे तो बादशाह की दूसरी शादी के कुछ महीनों बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके तलाक को लेकर तरह-तरह के रूमर्स सामने आ रहे थे। वहीं, ईशा रिखी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए थे, जिन्हें देखकर फैंस अनुमान लगाने लगे थे कि उनकी मैरिड लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

अब दोनों की इंस्टाग्राम स्टोरी में तलाक की अनाउंसमेंट के बाद इन रूमर्स पर भी विराम लगा दिया है। ऐसे में फैंस के मन में अभी भी यही सवाल है कि आखिर शादी के सिर्फ 5 महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए?

news desk

Recent Posts

नीतीश कुमार के साथ पुराने रिश्ते का जिक्र कर अनंत सिंह ने खोला मोर्चा, नीरज कुमार को लेकर बढ़ी तकरार

पटना। बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले जनता…

3 minutes ago

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ईको कार, पांच लोगों की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत…

44 minutes ago

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दांव, चिराग पासवान की पार्टी में लगाई सेंध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच अपनी…

1 hour ago

कनॉट प्लेस में CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, दुकानदारों की चिंता पर कहा- 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को…

1 hour ago

‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: योगी आदित्यनाथ

नारीशक्ति के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अजेय पराक्रम का प्रतीक हैं मां कात्यायनी: मुख्यमंत्री…

3 hours ago