Trending News

‘मंगल पांडेय क्रिमिनल थे…फांसी जायज ’—बलिया में BJP के पूर्व विधायक के बयान से मचा सियासी बवाल

अंग्रेज चले गए लेकिन अपने गुलाम पीछे छोड़ गए। बलिया में बीजेपी के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह का बयान एक बार फिर सियासी और सामाजिक बहस के केंद्र में आ गया है। देश के पहले शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडेय को लेकर उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया, जिसने न सिर्फ आज़ादी की लड़ाई के नायकों पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि अंग्रेजी हुकूमत के कानूनों की खुली तारीफ कर एक नया बवाल भी खड़ा कर दिया।

रामइकबाल सिंह ने मंगल पांडेय को “क्रिमिनल” बताते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों पर गोली चलाई थी, इसलिए उन्हें फांसी दिया जाना जायज था। उन्होंने कहा, “क्राइम किया है तो फांसी पर चढ़ना ही पड़ेगा।”

मंगल पांडेय पर विवादित टिप्पणी, अंग्रेजी कानून की तारीफ

पूर्व विधायक ने अपने बयान में ब्रिटिश हुकूमत के कानून की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों का कानून सही था और वे समयबद्ध तरीके से फैसले लेते थे। उनके मुताबिक अंग्रेज एक साल के भीतर फांसी दे देते थे और मंगल पांडेय को भी एक साल के अंदर फांसी दी गई थी। रामइकबाल सिंह ने कहा कि मंगल पांडेय ने कानून अपने हाथ में लिया था, पूजा नहीं की थी, गोली चलाई थी, इसलिए उन्हें सजा मिली। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि मंगल पांडेय ने अपने जज्बातों के साथ आज़ादी की लड़ाई लड़ी, वे सैनिक थे, फांसी पर चढ़े और अंततः “स्वर्ग गए।”

भारत को सोने की चिड़िया बनाने’ का विवादित मंत्र

यहीं नहीं, रसड़ा विधानसभा से विधायक रह चुके रामइकबाल सिंह ने भारत को फिर से “सोने की चिड़िया” बनाने का भी एक विवादित रास्ता बताया। उन्होंने कहा कि अंग्रेज हमसे ज्यादा न्यायप्रिय थे क्योंकि वे समय पर फैसला सुना देते थे। उनका दावा था कि आज कानून में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने रिश्वतखोरों पर मुकदमे चलाने के बजाय उनका नार्को टेस्ट कराने और एक महीने के अंदर फांसी देने की बात कही। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर हर जिले से रिश्वतखोर अधिकारी, नेता और एसपी को फांसी दे दी जाए, तो भारत फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है।

गौरतलब है कि रामइकबाल सिंह वही नेता हैं, जिनके चलते कभी बीजेपी और बसपा की छह-छह महीने तक चली संयुक्त सरकार गिर गई थी। मंगल पांडेय जैसे राष्ट्रीय नायक को लेकर दिए गए इस बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है और आने वाले दिनों में इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

अवधपुरम समर प्रीमियर लीग : समद के ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘द ब्लास्टर्स’ बने चैंपियन

लखनऊ। कप्तान समद खान की तूफानी पारी (25 गेंदों में 87 रन) और धारदार गेंदबाजी…

3 hours ago

Sheikh Hasina : ‘मौत की सजा मंजूर, पर इसी साल बांग्लादेश लौटूंगी’-भारत में रह रहीं शेख हसीना का यूनुस-BNP सरकार पर सबसे बड़ा हमला

नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश में मचे भारी राजनीतिक घमासान और तख्तापलट के बाद भारत में शरण…

4 hours ago

Cash Holdings In India: UPI के दौर में अचानक क्यों बढ़ी 100 और 200 के नोटों की डिमांड? भारतीय घरों में कैश जमा होने की ये है असली वजह

नई दिल्ली। स्मार्टफोन और डिजिटल पेमेंट (UPI) के इस दौर में जहां जेब में वॉलेट…

4 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत तेज, 6 सैनिकों की शहादत पर सरकार vs विपक्ष आमने-सामने

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए 6 सैनिकों की पहचान को लेकर देश में…

5 hours ago