Trending News

मंदसौर में कपड़े बदल रही छात्राओं के चुपके से बनाए जा रहे थे वीडियो….! 3 आरोपी छात्र गिरफ्तार, कांग्रेस ने AVBP पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई. यहां स्थित महाराजा यशवंत राव होल्कर गवर्नमेंट कॉलेज में एक चौंकाने वाली घटना हुई. कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव के दौरान कपड़े बदल रही छात्राओं का मोबाइल से वीडियो बनाने के आरोप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े तीन छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया गया है.पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसके आधार पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 (वॉयरिज्म) और धारा 3(5) (सामान्य इरादे से अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है.

क्या है पूरा मामला ?

घटना 14 अक्टूबर 2025 की है जब कॉलेज में चल रहे युवा उत्सव के दौरान छात्राएं एक क्लासरूम में कपड़े बदल रही थीं, जो चेंजिंग रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी दौरान चार पुरुष छात्रों ने कमरे के वेंटिलेटर से झांककर मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश की. छात्राओं को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रीति शर्मा को सूचित किया. प्रिंसिपल ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चार छात्र स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे, एक छात्र दूसरे के कंधे पर खड़ा होकर रिकॉर्डिंग कर रहा था.

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रीति का बयान

डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया, छात्राओं ने हमें सूचना दी, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चार पुरुष छात्र चेंजिंग रूम के वेंटिलेटर से झांककर रिकॉर्डिंग कर रहे थे. हमने तुरंत आरोपियों की पहचान की और पुलिस को सूचित किया. भानपुरा पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने शिकायत मिलने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनका मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कोई अतिरिक्त वीडियो मौजूद हैं या नहीं.

कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ‘ABVP के तीन पदाधिकारियों की यह घिनौनी करतूत, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, BJP के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करती है. पार्टी ने आरोप लगाया कि एक तरफ BJP महिला सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उनके लोग महिलाओं की अस्मिता को तार-तार करने से नहीं चूकते’.

news desk

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के यात्रियों के लिए इजराइल ने भेजा विमान, सऊदी अरब ने क्यों ठुकराई मांग?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट…

24 minutes ago

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में; तीसरे प्रत्याशी पर बोले- गिनती पूरी होने दें

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी…

39 minutes ago

व्हाट्सएप बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर से लागू हो रहे नए मैसेजिंग चार्ज, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

भारत में छोटे से लेकर बड़े बिजनेस तक, सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों से सीधे संवाद…

50 minutes ago

1 अक्टूबर से लागू होने वाले 10 बड़े बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े…

54 minutes ago

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा को देखना पर्याप्त…

1 hour ago