लखनऊ। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस को इस मामले में अहम सफलता मिली है। अयोध्या से एक और बिहार से दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अयोध्या से गिरफ्तार शूटर की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। अब तक इस मामले में कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जल्द ही हत्याकांड से जुड़े बड़े खुलासे होने की संभावना है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया निवासी राज सिंह को लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से दबोचा गया। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
बलिया के रहने वाले राज सिंह को लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गिरफ्तार किया गया।
अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि राज सिंह लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रहा था, तभी कोलकाता पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 6 मई को मध्यग्राम में हुई इस हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से, जबकि राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि 10 मई को खास जानकारी के आधार पर तीनों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद रविवार सुबह उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच अभी जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।
नई दिल्ली: पुणे के लोहागढ़ किले से जुड़े चर्चित 'केतन अग्रवाल मर्डर केस' ने पूरे…
आजकल बाजार में "Healthy", "100% Natural", "Sugar Free" और "High Protein" जैसे बड़े-बड़े दावों वाले…
काराकास: धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल जब तेज होती है, तो उसका…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है,…
आईफोन, मैकबुक और एपल वॉच जैसी कल्ट डिवाइसेज से दुनिया को दीवाना बनाने के बाद,…
लंबे इंतजार के बाद 'Welcome to the Jungle' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है…