राज्य

माघ मेले के बाद अयोध्या की ओर उमड़ा आस्था का सैलाब, संगम स्नान के बाद रामनगरी में दिखा ‘पलट प्रवाह’

अयोध्या : प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के पावन स्नान के बाद अब श्रद्धालुओं का रुख तेजी से रामनगरी अयोध्या की ओर हो गया है। संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद बड़ी संख्या में भक्त सीधे अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिससे शहर की सड़कों, घाटों और मंदिर परिसरों में जनसैलाब देखने को मिल रहा है।

हर साल की परंपरा के मुताबिक इस बार भी श्रद्धालु प्रयागराज से सीधे अयोध्या पहुंचे हैं। जैसे ही मौनी अमावस्या का स्नान संपन्न हुआ, वैसे ही माघ मेले से अयोध्या की ओर ‘पलट प्रवाह’ तेज हो गया। इसका असर यह रहा कि अयोध्या की मुख्य सड़कों से लेकर सरयू नदी के स्नान घाटों तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सरयू में स्नान के बाद श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन-पूजन के लिए कतारों में नजर आ रहे हैं। रामनगरी में चारों ओर “जय श्रीराम” के जयकारे गूंज रहे हैं और श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे दिखाई दे रहे हैं। उम्मीद के अनुरूप इस बार भी अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक पहुंची है।

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। प्रशासन को पहले से ही मौनी अमावस्या के बाद भारी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान था, इसी वजह से क्राउड मैनेजमेंट की व्यापक तैयारियां पहले ही कर ली गई थीं। ग्राउंड ज़ीरो पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

कुल मिलाकर, प्रयागराज माघ मेले से अयोध्या की ओर श्रद्धालुओं का यह पलट प्रवाह एक बार फिर आस्था, परंपरा और श्रद्धा का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है, जहां संगम स्नान के बाद रामलला के दर्शन को भक्त बड़ी संख्या में रामनगरी पहुंच रहे हैं।

news desk

Recent Posts

SIR लागू करने की तैयारी तेज, 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश लिस्ट में शामिल

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की…

4 minutes ago

CBI Director प्रवीन सूद को मिला एक्सटेंशन. राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया पर कैसे उठाए थे सवाल?

देश की प्रमुख जांच एजेंसी CBI के नए डायरेक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर…

38 minutes ago

केरल में ‘सतीशन युग’ का आगाज़: 100 सीटों का वो दांव, जिसने वीडी सतीशन को बनाया ‘सियासत का सुल्तान’

तिरुवनंतपुरम। केरल की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है। कांग्रेस आलाकमान ने…

58 minutes ago

महंगाई का दोहरा अटैक: थोक महंगाई 42 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर, आम आदमी की जेब पर बढ़ा दबाव

नई दिल्ली। वैश्विक उथल-पुथल और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए…

2 hours ago

Bagmane Prime Office REIT की दमदार एंट्री! लिस्टिंग के साथ इन्वेस्टर्स की हुई शानदार कमाई

भारतीय रियल एस्टेट निवेश बाजार में Bagmane Prime Office REIT ने शानदार शुरुआत करते हुए…

2 hours ago

रामगढ़ताल में गूंजी बेटियों की हुंकार ! ताल की लहरों पर दिखेगा बेटियों का दम

गोरखपुर। बाबा गंभीरनाथ की धरती और रामगढ़ताल की लहरें बुधवार को नारी शक्ति के अदम्य…

2 hours ago