Entertainment

हीरो नंबर 1′ की लाइफ में विलेन कौन? पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले– ‘मुझे बर्बाद करने की….’!

बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा? पिछले कुछ दिनों से ही बी-टाउन की गलियों में ये सवाल आग की तरह फैला हुआ है। कभी तलाक की खबरें, तो कभी गोविंदा के अफेयर के चर्चे। लेकिन अब इस ‘फैमिली ड्रामा’ में एक नया मोड़ आ गया है। सालों तक खामोश रहने वाले गोविंदा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है और जो खुलासा किया है, उसने सबको हैरान कर दिया है!

“मेरी चुप्पी को कमजोरी न समझें”

अक्सर मुस्कुराते रहने वाले गोविंदा इस बार काफी गंभीर नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि अब तक वो इसलिए चुप थे ताकि बात आगे न बढ़े, लेकिन उनकी खामोशी को दुनिया ने उनकी हार मान लिया। मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने बताया की ‘जब हम कुछ नहीं बोलते, तो लोग हमें कमजोर समझने लगते हैं या फिर मान लेते हैं कि हम ही विलेन हैं। इसलिए आज मैं जवाब दे रहा हूं’।

पत्नी सुनीता को बनाया जा रहा है ‘मोहरा’?

गोविंदा का सबसे चौंकाने वाला बयान अपनी पत्नी सुनीता को लेकर था। हाल ही में सुनीता ने एक इंटरव्यू में गोविंदा के ‘अफेयर’ और 63 साल की उम्र में ऐसी हरकतों पर नाराजगी जताई थी। इस पर गोविंदा ने कहा कि उनके खिलाफ एक “बड़ी साजिश” रची जा रही है और इसमें उनके ही परिवार को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

गोविंदा ने क्रिकेट की भाषा में तंज कसते हुए कहा:

‘सुनीता को इस साजिश का अंदाजा नहीं है। उसे अनजाने में एक ओपनिंग बैट्समैन की तरह मैदान में उतार दिया गया है। मेरे खिलाफ सालों से साजिश चल रही है ताकि मुझे समाज और परिवार से काटा जा सके’।

काम न मिलने का दर्द और ‘कोमल’ का कनेक्शन

गोविंदा ने आगे ये भी बताया कि वो अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने या मार्केट न मिलने से परेशान नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि वो किसी के सामने रो नहीं रहे हैं, बल्कि उन्होंने खुद कई प्रोजेक्ट्स ठुकराए हैं। वहीं, सुनीता द्वारा जिक्र किए गए ‘कोमल’ नाम की मिस्ट्री वुमन के सवाल पर गोविंदा ने इसे पूरी तरह से अपनी छवि खराब करने की कोशिश बताया।

क्या राजनीति है असली वजह?

गोविंदा ने इशारा किया कि जब से उन्होंने शिवसेना के जरिए राजनीति में कदम रखा है, तब से ये साजिशें और तेज हो गई हैं। उन्होंने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक का नाम लिए बिना ये भी कहा कि परिवार के कुछ लोगों को उन्हें बदनाम करने के लिए ‘मैनिप्युलेट’ किया जा रहा है।

“घुटन महसूस हो रही है”

इंटरव्यू के आखिर में गोविंदा भावुक हो गए। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उनके बच्चों का भविष्य अच्छा रहे और परिवार में कोई गलतफहमी न हो। उन्होंने हाथ जोड़कर अपने परिवार से गुजारिश की कि वे दूसरों की बातों में आकर घर न तोड़ें।

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

9 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

9 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

9 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

9 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

9 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

10 hours ago