Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ ने मारी बाजी, 29 स्वर्ण पदकों के साथ जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > लखनऊ ने मारी बाजी, 29 स्वर्ण पदकों के साथ जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
खेल

लखनऊ ने मारी बाजी, 29 स्वर्ण पदकों के साथ जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

news desk
Last updated: April 27, 2026 9:14 pm
news desk
Share
SHARE

मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने धारदार प्रदर्शन करते हुए यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 में सर्वाधिक 29 स्वर्ण  के साथ कुल 61 पदक अपने नाम करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। चैंपियनशिप में वाराणसी उपविजेता रही।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के द्वारा चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में रविवार रात तक खेले गए मुकाबलों के बाद लखनऊ ने 29 स्वर्ण, 10 रजत व 22 कांस्य पदक अपने नाम किए।

वहीं वाराणसी व गौतमबुद्ध नगर के समान 17-17 स्वर्ण रहे लेकिन रजत और कांस्य पदकों की संख्या अधिक होने के चलते वाराणसी दूसरे स्थान पर रही। वाराणसी ने 17 स्वर्ण, 14 रजत व 12 कांस्य सहित 43 पदक जीते जबकि गौतमबुद्ध नगर 17 स्वर्ण, 10 रजत व 10 कांस्य सहित 37 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रशांत भाटिया सहित विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कार्यकारी अध्यक्ष, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी) व निर्मल सिंह (अध्यक्ष, केंद्रीय सिंह सभा आलमबाग) ने पुरस्कार प्रदान करते हुए पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

समापन समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने करते हुए अतिथिगण का आभार जताया।  इस अवसर पर इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक डा.कीर्ति विक्रम सिंह, वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, समाजसेवी  सुरेंद्र सिंह मोनू बक्शी और आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष कुमार जायसवाल भी मौजूद रहे।

चैंपियनशिप के अंतिम परिणाम इस प्रकार हैं:-

सब जूनियर बालक कुमिते 11 वर्ष बालक कुमिते (11 वर्ष, 40 किग्रा से कम) में वाराणसी के अनंत गुप्ता ने स्वर्ण, अर्पित सिंह ने रजत एवं सूर्यांश यादव व दिव्यांश कुमार ने कांस्य पदक जीते।

सब जूनियर बालक कुमिते  (10 वर्ष, 40 किग्रा से अधिक) में वाराणसी के आरुष देव वर्मा ने स्वर्ण, बलिया के आहिल रज़ा खान ने रजत एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रवीण थापा व गोरखपुर के आरुष कनौजिया ने कांस्य पदक जीते।

सब जूनियर बालिका कुमिते (12 वर्ष, 55 किग्रा से कम) में वाराणसी की आराध्या त्रिपाठी ने स्वर्ण, रायबरेली की सांची प्रजापति ने रजत एवं लखनऊ की अपूर्वा सिंह व रिद्धिमा सिंह ने कांस्य पदक जीते।

सब जूनियर बालिका कुमिते (11 वर्ष, 35 किग्रा से कम) में लखनऊ की हनिका रोहिल्ला ने स्वर्ण, अनिका ने रजत जीते। सब जूनियर 11 वर्ष बालक कुमिते (11 वर्ष, 35 किग्रा से कम) में वाराणसी के शिवराज सिंह ने स्वर्ण जीता।

सब जूनियर बालक कुमिते (12 वर्ष, 40 किग्रा से कम) में लखनऊ के ऋषिकेश शर्मा ने स्वर्ण, वाराणसी के चंद्रभान मिश्रा ने रजत एवं गौतमबुद्ध नगर  के सचिन व लखनऊ के तनिष पटेल ने कांस्य पदक जीते।

सब जूनियर 12 वर्ष बालक कुमिते (12 वर्ष, 60 किग्रा से अधिक) में वाराणसी के दिव्यांशु गुप्ता ने और सब जूनियर बालिका कुमिते (12 वर्ष, 40 किग्रा से कम) में गौतमबुद्ध नगर की अदिति ने स्वर्ण पदक जीते।

सब जूनियर बालिका 12 वर्ष व्यक्तिगत काता में लखनऊ की धृति महाजन ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं सब जूनियर बालिका कुमिते (13 वर्ष, 40 किग्रा से कम) में लखनऊ की आकृति सैनी अव्वल रही।

सब जूनियर (10–13 वर्ष) बालिका टीम काता में लखनऊ ने स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम किए।  सब जूनियर बालिका 10 वर्ष व्यक्तिगत काता में लखनऊ की अद्विमा मिश्रा ने स्वर्ण जीता। सब जूनियर बालिका कुमिते (10 वर्ष, 35 किग्रा से कम) में वाराणसी की अवंतिका सिंह ने स्वर्ण व लखनऊ की निष्ठा रंजन ने रजत पदक जीते। इसके अलावा लखनऊ के लिए तियाशा, शक्ति सिंह, आव्या सिंह, सुनाइशा चौधरी व यारिमा श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीते।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: कैडेट, यूपी स्टेट सब जूनियर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 46वां शिवानी कप: टाईब्रेक में बाजी मार प्रयागराज के स्पर्श यादव बने चैंपियन, हसनैन को दूसरा स्थान
Next Article न्यायिक खेल महोत्सव 2026: लखनऊ में जजों ने दिखाया खेल का जज्बा, ‘यूपी जजेज जायंट्स’ और ‘ब्रज पैंथर्स’ बने क्रिकेट चैंपियन

फीचर

View More

Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ यादगार बनाएं वीकेंड, दिल्ली से 500 किमी के भीतर मौजूद इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर करें ट्रिप

नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे 2026 को खास बनाने के लिए अगर आप दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप की योजना बना…

By vineet verma 4 Min Read

शिमला-मनाली से हो गए बोर? हिमाचल का ये छुपा हुआ स्वर्ग बना सकता है आपकी ट्रिप यादगार, दोस्तों संग जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली: अगर इस बार छुट्टियों में शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़…

3 Min Read

शिमला की भीड़ से दूर चाहिए सुकून? एक बार घूम आइए मटियाना, सेब के बागों से लेकर पहाड़ों के नजारे जीत लेंगे दिल

शिमला: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

ISSF World Cup 2026: हांगझोउ में भारतीय बेटियों का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर के नाम रहा ब्रॉन्ज

नई दिल्ली। चीन के हांगझोउ में आयोजित ISSF राइफल/पिस्टल/शॉटगन विश्व कप 2026 में भारतीय महिला निशानेबाजों ने इतिहास रच दिया…

3 Min Read
Trending Newsखेल

Vaibhav Suryavanshi: जिम्बाब्वे में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने वैभव सूर्यवंशी की कब होगी टीम इंडिया में वापसी? देखें वेस्टइंडीज सीरीज शेड्यूल

नई दिल्ली। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे की असफलता को पीछे छोड़ते हुए 15 वर्षीय युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने…

3 Min Read
Latest Newsखेल

Commonwealth Games 2026 Day 5 Schedule: भारत की नजरें 7 पदकों पर, वेटलिफ्टिंग से गोल्ड की उम्मीद; जानें पांचवें दिन का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पांचवां दिन बेहद अहम रहने वाला है। चौथे दिन वेटलिफ्टिंग में…

4 Min Read
खेल

प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अचिंत्य, विनायक, अनंत, दिव्या व अदिति ने जीते स्वर्ण

लखनऊ। अचिंत्य प्रजापति, विनायक तिवारी, अनंत कुमार, दिव्या यादव, अदिति चौधरी ने प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उम्दा खेल…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?