लखनऊ/कानपुर । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित चौथी राष्ट्रीय कोबुडो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में लखनऊ के खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा।
लखनऊ के खिलाड़ियों ने कोबुडो काता तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की विभिन्न भार वर्ग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण एवं 5 रजत पदक सहित कुल 14 पदक जीतकर राजधानी का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने कुल 40 स्वर्ण, 32 रजत एवं 18 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की इस उपलब्धि में लखनऊ के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लखनऊ की सिमरन ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में कोबुडो काता स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
शुभम श्रीवास्तव ने जीता रजत
शुभम श्रीवास्तव ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में कोबुडो काता स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।
सानिया का दोहरा पदक प्रदर्शन
34 किलोग्राम भार वर्ग में सानिया ने कोबुडो काता में स्वर्ण पदक तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रजत पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।
47 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति महंगू ने कोबुडो काता में स्वर्ण पदक तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रजत पदक प्राप्त किया।
48 किलोग्राम भार वर्ग में देव वर्धन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोबुडो काता और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दोनों स्पर्धाओं में *स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ के लिए दोहरी स्वर्णिम सफलता अर्जित की।
आकांक्षा रावत का शानदार प्रदर्शन 42 किलोग्राम भार वर्ग में आकांक्षा रावत ने कोबुडो काता में स्वर्ण पदक एवं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रजत पदक हासिल किया। 43 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति सुंदर ने कोबुडो काता में स्वर्ण पदक* तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रजत पदक प्राप्त किया।
39 किलोग्राम भार वर्ग में अर्चना ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कोबुडो काता एवं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दोनों स्पर्धाओं में *स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ की उपलब्धियों में दो स्वर्ण और जोड़े।
कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने लखनऊ के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और इस उपलब्धि में लखनऊ के खिलाड़ियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
उन्होंने कहा कि “लखनऊ के खिलाड़ियों ने जिस अनुशासन, आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और खेल भावना के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। हमारे खिलाड़ियों द्वारा 9 स्वर्ण एवं 5 रजत पदक जीतना राजधानी के लिए गौरव का विषय है। मुझे विश्वास है कि यही खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।”
प्रतियोगिता के आयोजक एवं कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री शोभित पाण्डेय ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
राजधानी के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने राजधानी में मार्शल आर्ट्स की बढ़ती प्रतिभा और मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था को भी प्रदर्शित किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से लखनऊ के युवा मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों में भी उत्साह का संचार हुआ है।
आयोजन समिति एवं कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्या उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में बीजेपी के सबसे मजबूत किले में बड़ी दरार…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन…
नई दिल्ली। सोशल मीडिया की चर्चित इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा (द रिबेल किड) और उनके बॉयफ्रेंड…
बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस के…
मथुरा के वृंदावन स्थित 'गुरु कृपा कुंज' अपार्टमेंट में 25 सितंबर 2026 को संत प्रेमानंद…
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे…