उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। हजरतगंज क्षेत्र स्थित सरकारी इमारतों के केंद्र जवाहर भवन (Jawahar Bhawan) में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन में आग की भयानक लपटें और धुएं का गुबार देखकर परिसर में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
बता दें कि जवाहर भवन उत्तर प्रदेश सरकार के कई प्रमुख प्रशासनिक विभागों का मुख्यालय है। सुबह के समय अचानक आग लगने की इस घटना से पूरे परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन से सुबह अचानक काला धुआं निकलता देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें खिड़कियों से बाहर आने लगीं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। दमकल कर्मी ऊपरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा।
मिर्जापुर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ…
मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने…
मिर्जापुर: 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में पुराने किरदारों…
जयपुर: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को मनाई जाने वाली गोगा नवमी इस साल 5…
नई दिल्ली: आज के दौर में 40 की उम्र को कई बार 'न्यू 60' कहा…
नई दिल्ली: आजकल एवोकाडो फिटनेस और हेल्थ को लेकर सजग लोगों की डाइट का हिस्सा…