Latest News

लखनऊ : रेलवे हॉस्पिटल में आग लगने से मचा हड़कंप, स्टाफ की फुर्ती से बचीं 22 ज़िंदगियाँ

लखनऊ: सोमवार तड़के आलमबाग स्थित रेलवे हॉस्पिटल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, जिससे तीन मंजिला अस्पताल के अंदर घना धुआं फैल गया. आग लगने की यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे के आसपास हुई.  जब अस्पताल के भूतल पर बने सीसीटीवी सर्वर रूम से धुआं उठता देखा गया, अस्पताल में उस समय क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में 22 मरीज भर्ती थे, जो धुएं में फंस गए थे. हालांकि, फायर अलार्म बजते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजन तुरंत हरकत में आए और सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

रेलवे हॉस्पिटल फायर

आग की सूचना सुबह 5.38 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम 5.48 बजे मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी मरीज या स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ.

फायर अधिकारियों के मुताबिक, आग सर्वर रूम के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. अस्पताल प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है और बिजली से जुड़ी सभी प्रणालियों की जांच के निर्देश दिए हैं. फिलहाल अस्पताल में हालात सामान्य हैं और सभी मरीज सुरक्षित हैं.

news desk

Recent Posts

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…

3 hours ago

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…

4 hours ago

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…

6 hours ago

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…

6 hours ago

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

7 hours ago

दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड रैकेट का भंडाफोड़, डेट बदलकर बिक रही थीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट्स

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 hours ago